Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Mehndi Side Effects: बालों में मेहंदी लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं…
  • Lifestyle

Mehndi Side Effects: बालों में मेहंदी लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं…

Hema Gupta April 7, 2025

Mehndi Side Effects: मेहंदी, जिसे अंग्रेजी में ‘Henna’ भी कहते हैं, भारत और अन्य देशों में बालों को कलरफुल बनाने के लिए और उन्हें सुंदर बनाने के लिए मेंहदी का उपयोग करते हैं। यह न केवल बालों को प्राकृतिक रंग देता है, बल्कि इसके आयुर्वेदिक गुणों के कारण यह बालों को स्वस्थ रखने का भी एक उपाय माना जाता है। हालांकि, जहां मेहंदी से बाल खूबसूरत दिखते है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं, आज हम मेहंदी लगाने से क्या क्या नुकसान हो सकते है, उसके बारें में इस लेख में बताएंगे।

Read More: Coffee Benefits and Risks: ताजगी लेने के साथ जोखिम को न करें नजरअंदाज..

Mehndi Side Effects: जानिए मेहंदी लगाने के नुकसान..

बालों का टूटना..

मेहंदी में मौजूद टैनिन्स और कुछ अन्य रासायनिक तत्व बालों के बाल क्यूटिकल्स को खोल देते हैं, और जब इसे बालों पर लगाया जाता है, तो यह बालों की नमी को अवशोषित कर सकती है। खासकर यदि मेहंदी लंबे समय तक बालों में लगी रहे, तो यह बालों को अत्यधिक सूखा बना सकती है, जिससे बालों के अधिक टूटने की आशंका होती है।

एलर्जी और स्कैल्प की समस्याएं..

मेहंदी में पाए जाने वाले तत्वों से कुछ लोगो को एलर्जी होती है, मेहंदी में हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं, जिससे एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे सिर में खुजली, जलन, और लाल धब्बे बन सकते हैं।इसमें रासायनिक पदार्थ शामिल होते हैं, जो कि हानिकारक होते है, यदि आप प्रकृतिक मेहंदी लगाए तो नुकसान से बच सकते हैं।

प्राकृतिक रंग के बजाय मेहंदी के लगाने से दिक्कत..

एक और बड़ी समस्या जो मेहंदी के उपयोग से उत्पन्न हो सकती है, वह है रंग का असमान फैलाव। खासकर अगर मेहंदी का मिश्रण सही तरीके से तैयार नहीं किया गया हो तो यह बालों पर एक खराब प्रभाव डाल सकता है। कभी-कभी मेहंदी बालों को लाल या नारंगी रंग देती है, जबकि कुछ लोगों को यह भूरे या काले रंग में भी दिखाई देती है।

बालों का कमजोर करें…

मेहंदी का अधिक उपयोग बालों को कमजोर कर सकता है, खासकर अगर इसे अत्यधिक समय तक बालों में रखा जाए या इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए। बालों को कमजोर और बालों के प्रोटीन स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है और उन्हें झड़ने की समस्या हो सकती है।

बालों में खुश्की और डैंड्रफ की समस्या..

यदि मेहंदी को लंबे समय तक सिर पर लगाया जाए या गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इससे बालों में खुश्की और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। मेहंदी बालों के स्कैल्प पर सूखापन पैदा करती है, जिससे खुश्की की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, हिना के छोटे कण स्कैल्प में फंस सकते हैं, जिससे डैंड्रफ हो सकता है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक..

गर्भवती महिलाएं और बच्चे, जो बालों में मेहंदी का उपयोग करते हैं, उन्हें भी कुछ खतरे हो सकते हैं। खासकर अगर मेहंदी में केमिकल मिलाए जाते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते है। मेहंदी में पाए जाने वाले तत्व शरीर के अंदर समाहित हो सकते हैं और बच्चे या गर्भवती महिला के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

Mehndi Side Effects: रखें ये सावधानियां..

1. मेहंदी का उपयोग सीमित मात्रा में करें और इसे नियमित रूप से न लगाएं। इसके अलावा, बालों में नमी बनाए रखने के लिए तेल की मालिश करें और पौष्टिक आहार लें।

2. अगर आप स्थायी रंग चाहते हैं, तो हिना के साथ कुछ प्राकृतिक रंगों जैसे कि आंवला, भृंगराज या नीम का उपयोग करें। इसके अलावा, रंग को बनाए रखने के लिए बालों को धूप से बचाकर रखें और सही शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें।

3. मेहंदी को लगाने के बाद अच्छे से सिर धोना और बालों की सफाई रखना बहुत जरूरी है। अगर डैंड्रफ की समस्या हो, तो स्कैल्प की मालिश करें और डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें।

4. हमेशा मेहंदी को अच्छी तरह से मिलाकर और सही मात्रा में तैयार करें। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर इसे बालों में लगाना उचित रहता है।

5. गर्भवती महिलाएं और बच्चे मेहंदी के उपयोग से बचें, या फिर प्राकृतिक और शुद्ध हिना का ही उपयोग करें।

Mehndi Side Effects: Conclusion निष्कर्ष

बालों में मेहंदी का उपयोग एक पारंपरिक और प्राकृतिक उपाय है, लेकिन खूबसूरती के चक्कर में इससे कई नुकसान भी हो सकते है, इसलिए इसे सही तरीके से और सही मात्रा में उपयोग करना चाहिए और केमिकल वाली मेहंदी का ज्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए, हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक मेहंदी का ही उपयोग करना चाहिए और इसके उपयोग से पहले एक पैच टेस्ट कर लें ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी या अन्य समस्या से बचा जा सके।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MI vs RCB Today Match: मुंबई टीम में इस प्लेयर की वापसी, बढ़ी RCB की मुश्किलें..
Next: UP के युवाओं के लिए सुनहरा मौकाःलखनऊ में लगेगा रोजगार मेला 📢

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.