Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Mehar’ Movie Trailer Release: शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ CM मान से की मुलाकात, फिल्म का किया प्रमोशन…
  • एंटरटेनमेंट

‘Mehar’ Movie Trailer Release: शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ CM मान से की मुलाकात, फिल्म का किया प्रमोशन…

Hema Gupta August 20, 2025

‘Mehar’ Movie Trailer Release: बॉलीवुड की फेमस और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसी मूवी के प्रमोशन के चलते दोनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। मुलाकात के समय उनके साथ पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा भी मौजूद रहीं।

Read More: Dhurandhar Shooting food Poisoning: लेह में ‘धुरंधर’ शूटिंग के दौरान 120 वर्कर्स की बिगड़ी तबीयत! AICWA ने की जांच की मांग…

आपको बता दें कि, ‘मेहर’ फिल्म में हरभजन की वाइफ गीता बसरा लीड रोल में हैं।

शिल्पा ने शेयर किया पति कुंद्रा के फिल्म का ट्रेलर…

एक्ट्रेस ने ‘मेहर’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा कि- “वाह!! 🎉
पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिल गया है, लेकिन वो कई सालों से मेरे हीरो रहे हैं। ♥️🤗😇
फिल्मों में आपका स्वागत है @onlyrajkundra।
आपको और #Mehar की पूरी टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं, निर्देशक @therakeshmehta.de पाजी, निर्माता @divzbhatnagar @geetabasra, गाने और अब ट्रेलर बहुत पसंद आया।
फिल्म देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।
पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों।
5 सितंबर को सिनेमाघरों में (दुनिया भर में) रिलीज हो रही है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

CM मान से की मुलाकात…

आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, उनकी पत्नी गीता बसरा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पंजाब भवन में CM मान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत किया और उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दी।

गोल्डन टेंपल में की अरदास…

फिल्म ‘मेहर’ के प्रमोशन से पहले, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, हरभजन सिंह और गीता बसरा गोल्डन टेंपल पहुंचे और अरदास की। राज कुंद्रा ने कहा कि हर काम की शुरुआत अरदास से होती है और इसी परंपरा का पालन उन्होंने भी किया।

ट्रेलर की शुरुआत और कहानी…

फिल्म ‘मेहर’ के ट्रेलर में करमजीत सिंह का एक्टिंग सफर दिखाया गया है। इसमें गीता बसरा उनकी पत्नी सिम्मी के किरदार में नजर आ रही हैं। शुरुआत में करमजीत और सिम्मी फिल्म साइन करने की खुशी में जश्न मनाते हैं और उनका प्यार सबके सामने झलकता है।

झूठ और रिश्ते में दरार..

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, करमजीत के जीवन में एक झूठ सामने आता है। इस झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के रिश्ते में दरार पड़ जाती है। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि करमजीत सिम्मी से एक और मौका मांगता है, लेकिन सिम्मी साफ इंकार कर देती है और रिश्ता तोड़ने की बात कहती है।

सिम्मी के पिता करमजीत को ताना मारते हैं:-

“हीरो बनता-बनता डाकू बन गया है तू।”
झूठ की वजह से करमजीत के दोस्त भी उससे दूरी बना लेते हैं।

करमजीत की वापसी और बॉक्सिंग की दुनिया…

अंत में करमजीत एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग में वापसी करता है। इस बार वह अपनी पूरी ताकत और मेहनत से अपने सपने को पाने की कोशिश करता है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

राज कुंद्रा का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू…

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिल्म ‘मेहर’ से पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने करमजीत सिंह के किरदार में रोल किया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सभी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि, ‘मेहर’ राज कुंद्रा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने हिंदी फिल्म ‘UT69’ की थी।

गीता बसरा की वापसी…

क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा फिल्म इंडस्ट्री में दस साल बाद वापसी कर रही हैं। वह फिल्म ‘मेहर’ में राज कुंद्रा के साथ अहम भूमिका निभा रही हैं। इनके अलावा बनिंदर बनी, सविता भट्टी, रूपिंदर रूपी, दीप मनदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: राजकोट के शख्स ने किया हंगामा
Next: “aaj ka rashifal in hindi: 21 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.