Meerut Retired Daroga Suicide: मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर एक ही पंखे पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले। 11 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे जब मेड उनके घर काम करने पहुंची तो उसने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी।
मौके पर पुलिस पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी घर पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाएं, वहां अंदर टेबल पर खुला हुआ अखबार रखा हुआ था, जो मन में कई सवाल पैदा करता है।

रिटायर्ड दरोगा के बेटे
पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे से पूछताछ की तो कहा गया अकेलापन की वजह से दोनों ने सुसाइड किया है। यह मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है।
बता दें कि, बेटा संदीप एयरपोर्ट से रिटायर है।वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है और वो अपने परिवार के साथ गंगा धाम कॉलोनी में रहता है।
मृतक के भांजे का बयान
भांजे सत्येंद्र चौधरी ने बताया- ‘वह लंबे समय तक यहां रहे हैं। उनके मौसी और मौसा बहुत खुशमिजाज थे। एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे। जिस तरह का उनका व्यवहार था, वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकते।’ रिश्तेदारों को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा की। वो दोनों ऐसा कदम उठा सकते हैं।

दरोगा की पोस्ट से 2020 में हुए थे रिटायर
गंगानगर से सटे रक्षापुरम के सेक्टर-4 में 68 वर्षीय लल्लू सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी आखिरी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर थी। साल 2020 में मुजफ्फरनगर में दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह रक्षापुरम सेक्टर-4 में पत्नी संतोष के साथ रहने लगे थे।

एसपी देहात भी पहुंचे मौके पर
डबल सुसाइड की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार भी रक्षापुरम पहुंचे और उनके परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने घर में अच्छे से जांच पड़ताल की। वह उस जगह पहुंचे, जहां दोनों शव एक साथ पंखे से लटके मिले थे। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा-
‘दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। ‘
