Meerut Murder News: मेरठ से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक नाबालिक भतीजे 33 वर्षीय चाची की गोली मारकर हत्या कर दी, जब भतीजे से हत्या करने की वजह पूछी तो उसने कहा – चाची आए दिन लड़ाई करती थी। इसलिए मार दिया।
घर में पसरा मातम
गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव देखते ही सबके होश उड़ गए।
5 मार्च यानी की आज सुबह करीब 9 बजकर 20 पर सभी घर के कामों में व्यस्त थे। तभी भतीजा चाची के बेडरुम में पहुंचा और उनके कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। तभी गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़ते हुए अंदर पहुंचे देखा कि पूजा त्यागी तड़पती हुई नीचे पड़ी है। इससे पहले की पूजा को हॉस्पिटल लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। वहीं पूजा का पति उसे ऐसे देखकर बेसुध हो गया।

आरोपी भतीजे ने किया सरेंडर
आरोपी भतीजा हत्या कर मौके से भाग गया। हालांकि कुछ देर में थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने जब आरोपी से हत्या करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि- ‘आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी।’
4 साल पहले ही पूजा की हुई थी शादी
मृतक पूजा की शादी आरोपी के चाचा धर्मेंद्र त्यागी से 4 साल पहले हुई थी। उनका एक 6 महीने का बेटा है। यह मामला हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव का है।
सूचना मिलते ही हस्तिनापुर थाने की फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाएं। फिर पुलिस ने पंचनाम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सीओ मवाना पंकज लवानिया का इस पर बयान
‘आरोपी ने हत्या कर मवाना थाने में सरेंडर कर दिया है। उसका कहना था कि आए दिन चाची से कहासुनी होती थी, झगड़ा करती थी। इसी वजह से दोनों में मन-मुटाव हुआ तो तमंचे से गोली मार दी। फिर भागकर मवाना थाने आ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। तमंचा कहां से मिला, पुलिस ये पता कर रही है।’
Read Also- गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर, 30 मिनट तक रेलिंग पर लटकी रही MBBS छात्र की लाश
