MBC Empowerment Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व में राजस्थान का अति पिछड़ा वर्ग आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और ठोस नीतियों के कारण हजारों MBC परिवार मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और शिक्षा, रोजगार, आर्थिक संबल और सामाजिक सम्मान के जरिए सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
देवनारायण योजना का मिला लाभ
शैक्षणिक क्षेत्र में, मुख्यमंत्री शर्मा ने अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए देवनारायण योजना के तहत वर्ष 2025 में 248 करोड़ रुपए से ज्यादा व्यय किए हैं। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 11वीं से उच्च शिक्षा तक के 37,000 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिला, जबकि पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 69,000 से ज्यादा छात्रों को सहायता प्रदान की गई।

5,000 से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित
देवनारायण छात्रावास योजना और गुरुकुल योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। स्वीकृत छात्रावासों में 3,750 और आवासीय विद्यालयों में 5,000 से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
MBC Empowerment Rajasthan: बालिकाओं शिक्षा को प्रोत्साहन
बालिकाओं की शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। करौली के नादौती और भरतपुर के बयाना में छात्रा महाविद्यालय और हॉस्टल बनाए गए। नादौती कॉलेज में 177 छात्राओं को और बयाना कॉलेज में 543 छात्राओं को शिक्षा और आवास सुविधा दी गई।
