MBA Student Murder Indore: इंदौर से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती 4 दिन से लापता थी, उस युवती का शव क्लासमेट के किराए के कमरे में निर्वस्त्र हालत में बरामद किया गया, घटना स्थल से रस्सी भी बरामद की गई और छात्रा के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है छात्रा की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को एमबीए की छात्रा घर से निकली थी, उस दिन वह पिता के साथ आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर गई थी। पिता ने छात्रा को कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। फिर छात्रा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। उसे आने में देर हो जाएगी वो रात 11 बजे तक लौटेगी।
MBA Student Murder Indore: 10 फरवरी को युवती की अश्लील वीडियो की वायरल
10 फरवरी की रात छात्रा के फोन से व्हाट्सएप ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो डाला गया और इसमें युवक का चेहरा छिपा दिया गया, जबकि छात्रा का चेहरा साफ नजर आ रहै था।

परिजन का आरोप है कि, ‘आरोपी ने ही छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके आपत्तिजनक वीडियो को स्टेटस पर लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे।’
सूचना मिलते ही FSL टीम मौके पर पहुंची
यह मामला अंकल गली की है। सूचना मिलते FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया के रुम पर छात्रा का निर्वस्त्र हालत में शव बरामद किया गया। पीयूष वहां किराए रहता है।
छात्रा और पीयूष दोनों लोग सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए में सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
11 फरवरी को कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के परिजन को बुलाया
कॉलेज ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर छात्रा के माता पिता को बुलाया। बताया कि दोनों का मोबाइल ऑफ है, इसके बाद परिजन ने रावजी बाजार थाने में छात्रा की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई।
कैसे हुआ खुलासा?
13 फरवरी की रात अंकल गली में स्थित पीयूष के किराए से लिए गए कमरे से बदबू आ रही थी, आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब कमरे में ताला लगा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि, छात्रा मृत हालत में पड़ी मिली।

एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, ‘पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना दुकान चलाते हैं। उसकी बहन की सगाई हो चुकी है। पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रहा था।’
