
चुनाव को लेकर बोली मायावती
अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र और संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय ‘अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि UP में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश भी रची जाएगी। सिर्फ UP में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी को काम करते रहना चाहिए।
Mayawati UP elections: गठबंधन का ऑफर
बता दे कि, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के गठबंधन की खबरें सामने लगातार सामने आ रही थीं। इसके अलावा 3 दिन पहले अखिलेश यादव ने भी इशारों में गठबंधन का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था- BSP से पुराने रिश्ते हैं। कई बार गठबंधन बनते है और टूटते हैं। BSP सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में हाल ही में अलॉट हुए टाइप-8 बंगले को लेकर उठ रही अफवाहों पर सफाई दी। कहा-BJP सरकार ने कई बंगले अलॉट किए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से नहीं लिए गए या छोड़ दिए गए। अब मुझे T-8 का सही बंगला अलॉट किया गया है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है।
‘जानलेवा हमला हुआ’
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार और इनके मुखिया के इशारे पर ही 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद 03 जून 1995 को बसपा के नेतृत्व में UP में पहली सरकार बनी। उसी वक्त से सुरक्षा कारणों से मुझे तत्कालीन भारत सरकार द्वारा उच्च सुरक्षा दी गई थी। वह सुरक्षा खतरा कम होने के बजाय अब और भी बढ़ गया है। इस नाते टाइप-8 का बंगला मिला है।
