Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Mawra Controversy With Harshvardhan: ‘सनम तेरी कसम’ की फेम पकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के हर्षवर्धन और फिल्म निर्माता..
  • एंटरटेनमेंट

Mawra Controversy With Harshvardhan: ‘सनम तेरी कसम’ की फेम पकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के हर्षवर्धन और फिल्म निर्माता..

Hema Gupta May 12, 2025

Mawra Controversy With Harshvardhan: ‘सनम तेरी कसम फिल्म’ के लीड एक्टर हर्षवर्धन और को-स्टार रहीं पकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बीच बहस छिड़ी हुई है। दरअसल पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पकिस्तान को जबाव देते हुए उसके 9 ठिकानो पर हमला किया था। तो वहां के कई पकिस्तानी सेलिब्रिटी ने इस हमले को कायरता पूर्ण और शर्मनाक बताया था, उन कलाकारो में मावरा भी थी, जिसके बाद हर्षवर्धन ने मावरा की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- अगर सनम तेरी कसम 2 में एक्ट्रेस मावरा ने काम किया तो वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे।

इसके बाद मावरा का रिएक्शन आया की चर्चाओं में बने रहने के लिए मेरा नाम ले रहें है। इसके बाद हर्षवर्धन ने उन्हें करारा जबाव दिया। और फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू भी पाकिस्तान कलाकारो पर भड़के और कहा कि उन्हें 1 रुपये भी नहीं देना चाहिए और हम उनका भारत पर बैन लगने का समर्थन करते है।

Read More: After Operation Sindoor: पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए, दी ये प्रतिक्रियाएं…

Mawra Controversy With Harshvardhan: मावरा के रिएक्शन के बाद हर्षवर्धन का मुंहतोड़ जबाव…

एक्टर ने मावरा के रिएक्शन के बाद लिखा कि- “ये तो पर्सनल अटैक की तरह लग रहा है। सौभाग्य से मेरे पास ऐसी कोशिशों को नजरअंदाज करने के लिए सहनशीलता है, लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए मेरे पास जीरो टोलरेंस है। एक किसान अपनी फसल से फिजूल खपरतवार निकालता है, इसके लिए उस किसान को किसी पीआर टीम की जरुरत नहीं होती। इसे जनरल नॉलेज कहते हैं।

हर्षवर्धन ने आगे लिखा कि…

‘मैंने बस पार्ट 2 (सनम तेरी कसम) से हटने की बात कही। मैं अपने देश के कार्यों को कायरतापूर्ण कहने वाले व्यक्तियों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूं। उनकी स्पीच में काफी नफरत और पर्सनल कमेंट्स हैं। मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया या उन्हें नाम से पुकारने का सहारा नहीं लिया। एक महिला के रूप में उनकी गरिमा पर हमला नहीं किया। मैं उस स्टैंडर्ड को बनाए रखता हूं।’

फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू भी पकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के…

पकिस्तानी कलाकारों के बयानों और मावरा के लगातार रिएक्शन आने के बाद ‘सनम तेरी कसम’ के निर्माता का बयान भी आया सामने उन्होंने कहा कि- पकिस्तानी ऑर्टिस्ट को बैन करने का हम समर्थन करते है। और उन्हें तो अब 1 रुपये भी नहीं देना चाहिए।

एक इंटरव्यूं में फिल्म निर्माताओं ने कहा…

‘भारतीय लोग वर्षों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं, जिसमें कई निर्दोष भारतीयों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन जो और भी ज्यादा दिल तोड़ने वाली बात है, वह यह है कि इस स्थिति के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों को जो भारत में काम कर चुके हैं, यहां प्यार, सम्मान और अवसर मिले हैं। फिर भी वे इस आतंकवाद पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं, कई चुप हैं। जबकि कुछ तो बदतर बयानबाजी कर रहे हैं।

राधिका राव और विनय सप्रू ने आगे कहा, हम भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं कि उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है। एक भी रुपया नहीं दिया जाना चाहिए। हमारे देश का एक भी मिनट बर्बाद नहीं होना चाहिए। एक भी भारतीय मंच को उनके साथ जुड़ना नहीं चाहिए। जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह है हमारा देश और हमारे लोगों की भलाई। हम अपनी सरकार के साथ खड़े हैं और उसके फैसले का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

Mawra Controversy With Harshvardhan: जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद?

ऑपरेशन सिंदूर पर मावरा ने लिखा था कि…

मावरा हौकेन ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करते हुए लिखा कि- ‘मैं पाकिस्तान पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मासूम नागरिकों की जान गई है। अल्लाह हमारी हिफाजत करे।’

मावरा का जबाव देते हुए हर्षवर्धन ने लिखा कि…

हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘मैं सभी कलाकारों और इंसानों की इज्जत करता हूं। वो चाहे इस देश, केन्या और यहां तक की मंगल ग्रह के क्यों न हों। लेकिन मेरे देश के बारे में इस तरह का अपमानजनक शब्द माफी के लायक नहीं है। मैं किसी को अपने गर्व और परवरिश को कुचलने की इजाजत नहीं दूंगा। अपने देश के लिए खड़ा होना अच्छी बात है लेकिन दूसरे देश के लिए नफरत भरी बातें, अपमानजनक कमेंट करना सही नहीं है।’

एक्टर ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि…

‘जैसी स्थिति है और मेरे देश पर जैसे कमेंट पढ़ने को मिले हैं, उसके बाद मैंने तय किया है कि अगर पिछली कास्ट के साथ दोबारा काम करना हुआ तो मैं सनम तेरी कसम-2 का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं बहुत इज्जत से इनकार कर दूंगा।’

Mawra Controversy With Harshvardhan: इस पर भड़की मावरा…

पकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा ने हर्षवर्धन की इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि – ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहूं, दुखद कहूं या मजाकिया… जिससे मुझे उम्मीद थी कि उसमें थोड़ी बहुत समझ होगी, वह गहरी नींद से उठा है और वो भी एक PR स्ट्रेटजी के साथ। अपने आसपास देखो, क्या हो रहा है! हम सबने धमाकों की आवाजें सुनी हैं, मेरे देश में मासूम बच्चे एक कायराना और नाजायज हमले में मारे गए, निर्दोष जानें चली गईं। हमने बार-बार शांति बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी जब हमारी सेना ने जवाब दिया तो आपकी तरफ अफरा-तफरी मच गई। जब हमारे देश युद्ध की स्थिति में हैं, तब तुम्हारे पास कहने को बस एक PR बयान है, सिर्फ ध्यान खींचने के लिए? कितनी शर्म की बात है।’

आगे लिखा कि…

‘मैंने हमेशा जिनके साथ काम किया, उनका आदर, प्यार और शुक्रिया अदा किया है और आगे भी करती रहूंगी। मुझे एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ था और मैंने हां कहा। मैं कभी भी नफरत नहीं फैलाऊंगी, जैसे तुमने अभी किया है। ऐसे नाजुक समय में इस तरह की घोषणाएं करना, यह न केवल शर्मनाक है बल्कि अजीब भी है, तुम्हारी भूख और बेताबी साफ नजर आती है। हमारे देश युद्ध की स्थिति में हैं, 2 परमाणु ताकतें आमने-सामने हैं। यह वक्त फिल्मों की चर्चा करने का नहीं है, एक-दूसरे पर तंज कसने का नहीं है, या किसी को नीचा दिखाने का नहीं है। यह सिर्फ तुम्हारी संवेदनहीनता और अज्ञानता को दिखाता है। लगता है, तुम्हारे यहां सिर्फ मीडिया ही नहीं, तुम भी होश खो बैठे हो।’

मावरा ने आगे लिखा कि…

‘अगर मेरी 9 साल पुरानी पहचान और इज्जत को मिटा कर, मेरा नाम इस्तेमाल कर के तुम्हें हेडलाइंस मिल रही हैं, तो शायद तुम गलत लोगों से घिरे हो। युद्ध जैसी गंभीर स्थिति का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए करना, यह बिलकुल गलत है। इतनी जानें गईं, ये वक्त बहुत नाजुक है। तुमने अपनी गरिमा यूं ही गंवा दी। मैं अपने देश के सैनिकों और दोनों तरफ के नागरिकों के लिए दुआ कर रही हूं, न कि इस सोच में डूबी हूं कि मेरी अगली फिल्म क्या होनी चाहिए। भगवान करें सबको समझ आए, मेरे लिए मेरा देश सबसे ऊपर है, पाकिस्तान जिंदाबाद।’

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hapur Buddha Purnima News: बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान, श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा में चूक
Next: PM India national address: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के मुखिया का संबोधन,भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.