विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ
Matruvan VanKavach Gujarat Secretariat: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित नए सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत ‘मातृवन-वनकवच’ का निर्माण कार्य शुरू किया गया, जो राज्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
200 सिंदूर के पौधे और 4000 अन्य पौधों से सजेगा वनकवच
इस वनकवच को विशेष रूप से 200 सिंदूर के पौधों और लगभग 4000 विभिन्न पौधों से तैयार किया जाएगा। ये पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करेंगे, बल्कि सचिवालय परिसर को हरियाली से भर देंगे, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों और आगंतुकों को ताजगी और प्राकृतिक माहौल मिलेगा।
वन विभाग के सहयोग से लगेगा 16,000 पौधों का लक्ष्य
इस अभियान के तहत पूरे सचिवालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से कुल 16,000 पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और इससे पूरे क्षेत्र में हरियाली का घना आवरण तैयार किया जाएगा।
राज्य सरकार की हरित पहल का प्रतीक बनेगा सचिवालय
Matruvan VanKavach Gujarat Secretariat: यह पहल गुजरात सरकार की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ‘एक पद मां के नाम’ जैसे अभियानों से समाज में प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को भी बल मिलता है। यह कदम भावनात्मक जुड़ाव और हरित भविष्य दोनों को साथ लेकर चलता है।
read more: राम मंदिर में राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा : सूरत से आए हीरे-चांदी के आभूषण
