Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के पास जब स्लीपर बस से यात्री नीचे उतरे तभी अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा 7 फरवरी की सुबह करीब 2.45 बजे के आसपास हुई।
बीच सड़क में रोकी बस, हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही स्लीपर कोच बस सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों को बाथरुम जाने के लिए रुकी थी। और चालक ने बस को ग्रीन जोन में रोकने की वजह रास्ते पर ही रोक दी। कुछ यात्री बस से उतर कर नीचे खड़े हो गए और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया और बस को भी टक्कर मारी फिर कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे के बाद वहां अफरा – तफरी मच गई।

कपड़ो से हुई मृतको की पहचान
इस हादसे में कुछ यात्रियों के मुंह बुरी तरह कुचले हुए है, जिनकी पहचान स्वेटर और कपड़ो से की गई। हादसे का शिकार हुए मृतको की पहचान कर ली गई है। एक औरैया के एरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती जिले के अलेवल गांव निवासी देवेश,कन्नौज के गढ़े का पुरवा निवासी अस्लम, औरैया के दिबियापुर नीवासी अनुराग, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व फिरोजाबाद के बड़गांव जसराना निवासी प्रमोद के रुप में की गई।

6 लोग घायल
हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बाकियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। और उनसे हिम्मत रखने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
