Masala Chai Benefits and Side Effects: भारत में चाय सबसे ज्यादा पी जाती है। दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। दोस्तों के साथ गपशप हो या रात की नींद भगाना हो या ऑफिस में मन लगाकर काम करना हो तो चाय कई लोगो के लिए एनर्जी ड्रिंग की तरह काम करती है। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा मानते हैं क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह पाचन में सुधार करता है। विशेष रूप से मसाला चाय की बात करें तो यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पारंपरिक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भी मानी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को ज्यादा चाय पीने से नुकसान भी हो सकता है।
Read More: Stylish Wedding Gowns: 5 वेडिंग गाउन जो पहनकर खुद को दे सकती है, एलिगेंट लुक…
अदरक, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों से बनी यह चाय कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखती है। लेकिन हर चीज़ की तरह, जब इसका अत्यधिक सेवन होता है तो यह फायदों से ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकती है। आज हम इस लेख में मसाला चाय पीना लाभदायक है, या नुकसानदायक ये बताएंगे।

मसाला चाय पीने के फायदे
इम्यूनिटी को मजबूत करें…
मसाला चाय में शामिल अदरक, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च जैसी सामग्रियां एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं।
1. सर्दियों में या बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए
2. खांसी-जुकाम से राहत के लिए
पाचन में सुधार करें..
मसाला चाय में मौजूद मसाले, जैसे कि अदरक, इलायची और दालचीनी, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक और काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती हैं जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पचता है। साथ ही गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। भोजन के 30–40 मिनट बाद हल्की मसाला चाय पीना पाचन के लिए मददगार हो सकती है।

तनाव और थकान से राहत…
मसाला चाय दिमाग को शांत करती है। चाय में मौजूद कैफीन और मसालों की सुगंध मानसिक थकान और तनाव को कम करने में सहायक होती है। यह मूड को बेहतर बनाती है और एनर्जी का एहसास कराती है।
1. कामकाजी लोगों के लिए दोपहर या शाम के समय।
2. मानसिक तनाव और सिरदर्द की स्थिति में।
Masala Chai Benefits and Side Effects: मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएं…
मसाला चाय में दालचीनी, अदरक और काली मिर्च होते है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, जिससे फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है। इसलिए, सीमित मात्रा में मसाला चाय वजन घटाने में भी मदद कर सकती है।

1. सुबह खाली पेट नहीं, बल्कि नाश्ते के बाद
2. वर्कआउट के बाद या पहले, विशेषज्ञ की सलाह से
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर…
मसाला चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह शरीर को अंदर से साफ और ताजा रखती है।
Masala Chai Benefits and Side Effects: मसाला चाय पीने के नुकसान…
1. मसाला चाय में मौजूद कई मसाले जैसे काली मिर्च और अदरक पेट में एसिड बढ़ा सकते हैं। खासकर खाली पेट या अधिक मात्रा में चाय पीने से गैस, जलन और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
2. मसाला चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। इससे शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया) हो सकती है, खासकर महिलाओं और बच्चों में।
3. कैफीन और मसाले दोनों ही हृदय गति को प्रभावित कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को मसाला चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
4. कुछ स्टडीज बताती हैं कि अत्यधिक कैफीन और गर्म मसाले, विशेष रूप से महिलाओं में, हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं। यह थायरॉइड, पीसीओएस और मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है।
5. गर्भवती महिलाएं, हाइपरटेंशन के मरीज और हॉर्मोनल दिक्कतों से जूझ रहे लोग बचे।
