Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Martyr Soldier: साय सरकार का बड़ा एलान-शहीद सैनिकों के परिवारों को अब मिलेंगे 50 लाख, परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़
  • छत्तीसगढ़

Martyr Soldier: साय सरकार का बड़ा एलान-शहीद सैनिकों के परिवारों को अब मिलेंगे 50 लाख, परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़

Narendra Singh September 16, 2025

martyr soldier chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने शहीदों और वीरता अलंकरण विजेताओं के लिए अनुग्रह राशि में बड़ा इजाफा किया है। अब शहीद सैनिकों के परिजनों को 20 लाख की जगह 50 लाख और परमवीर चक्र विजेताओं को 40 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

शहीद सैनिकों के परिवारों को अब 50 लाख रुपये

युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद  सैनिकों की पत्नी या उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है. अब  इन सैनिकों को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया जाएगा. इसके साथ ही युद्ध और सैनिक कार्रवाई में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है. अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

सैनिक कल्याण विभाग की 6वीं राज्य सैनिक समिति की बैठक

मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण विभाग की 6वीं राज्य सैनिक समिति की बैठक सम्पन्न हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं. हम उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं. सरकार भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. बैठक में शहीदों की वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए राज्य द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई.

martyr soldier chhattisgarh: परमवीर चक्र विजेताओं के लिए 1 करोड़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिति की छठवीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा में हमारे वीर जवान दिन-रात तत्पर रहते हैं. भारत मां की सेवा में अपना जीवन अर्पित करने वाले इन वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और कर्तव्य है. बीते सोमवार को हुई बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके परिजनों के हित में सार्थक चर्चा हुई है. बैठक में लिए गए निर्णयों का लाभ भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक सीधे पहुंचेगा. भूतपूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी सदस्यों द्वारा दिए गए हैं, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा.

भूमि या गृह क्रय करने पर स्टाम्प शुल्क में दिया जाएगा छूट

बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के हित में कई महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर निर्णय लिए गए. इनमें युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद (बैटल कैजुअल्टी) सैनिकों की पत्नी और आश्रितों को अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करना, विभिन्न शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि करना शामिल है. अब परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता सैनिक को 40 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसी प्रकार सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि 5 हजार रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है. युद्ध और सैनिक कार्रवाई में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है. साथ ही सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को प्रथम भूमि या गृह क्रय करने पर 25 लाख रुपये तक के स्टाम्प शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया गया.

Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajni Tai Upasane: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनी ताई उपासने के निधन पर व्यक्त किया शोक, पत्र लिखकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की
Next: Aplastic anemia: एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित नवविवाहिता को मिली आर्थिक सहायता, सांसद आलोक शर्मा की पहल पर हुआ इलाज संभव

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.