Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Dongargaon: चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति, पर्दाफाश बना जानलेवा
  • छत्तीसगढ़

Dongargaon: चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति, पर्दाफाश बना जानलेवा

Narendra Singh November 11, 2025

पड़ोसी ने ही दिया था हत्या की वारदात को अंजाम

margaon murder case superstition: छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव ग्राम मारगांव में धर्म और अंधविश्वास के नाम पर फैले छल का पर्दाफाश करने वाले व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक आगेश्वर साहू (40 वर्ष) पिता रामेश्वर साहू की हत्या उसके ही पड़ोसी महेश सिन्हा ने की है। यह घटना रविवार की है, जिसका संज्ञान पुलिस ने सोमवार को लिया।

चमत्कार के नाम पर ठगी, अवैध संबंध से जुड़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश सिन्हा ने नवदुर्गा उत्सव के दौरान गांव की एक महिला के घर के बाहर पदचिन्ह बनाया था, जिसे उसने माता लक्ष्मी के पदचिन्ह बताकर आसपास के गांवों में चमत्कार की अफवाह फैलाई।दरअसल, जिस महिला के घर पदचिन्ह बनाया गया था, उस महिला से आरोपी के अवैध संबंध भी थे। गांव की बैठक में आरोपी और संबंधित महिला ने इस संबंध की बात स्वीकार भी की थी।

आरोपी पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया

मृतक आगेश्वर साहू, जो उक्त महिला के रिश्तेदार थे, ने इस पूरे प्रकरण और धार्मिक धोखाधड़ी का खुलकर विरोध किया था। गांव की बैठक में मृतक के कहने पर आरोपी पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने आगेश्वर की हत्या की साजिश रच डाली।

खेत में मिला शव, खून सने कपड़े बरामद

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया। जांच के दौरान कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंचा, जहां से खून से सने कपड़े बरामद किए गए।खेत के पास धान की बाली, खून के निशान और संघर्ष के सबूत मिले। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था और शव को कच्चे कुएं में फेंक दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महेश सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसने कई अहम तथ्य कबूल किए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

सुबह खेत देखने निकला, शाम को लापता मिला

रविवार सुबह लगभग 7 बजे आगेश्वर अपने खेत की फसल देखने साइकिल से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास उनकी साइकिल मिली, पर वे नहीं मिले।देर रात ग्रामीणों ने आरोपी महेश सिन्हा को खेत के पास खून से सने कपड़ों और चप्पलों में देखा। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी घबराहट की हालत में मौके से अपने कपड़े वहीं छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और फिर पुलिस को सूचना दी।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम मोहन यादव का नवाचार: सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी
Next: CG NEWS :पुलिस को मिली बड़ी सफलता,60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्जीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.