Marce Pedrozo Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंड्स्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के कई सितारें वरुण धवन, नोरा फतेही समेत कई लोगों ने दुख जाहिर किया।
‘बहुत प्यारे दोस्त को खो दिया’ -नोरा फतेही
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने मार्से के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह मेरे लिए भाई और भरोसेमंद दोस्त जैसे थे।

वह मेरी जिंदगी के सफर की शुरुआत से हिस्सा रहे। आप सभी ने हमारे रिश्ते को देखा है। वह हमेशा मेरी पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा रूप बाहर लाते थे। जब भी आप उन्हें मेरे साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी। हम लगभग हर चीज साथ करते थे।’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-
‘मैंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया। समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं। आप सभी से निवेदन है कि आज उनके लिए दुआ करें। अब मार्से पेड्रोजो हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और मेरा दिल टूट गया है। मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं।’
वरुण धवन ने किया भावुक पोस्ट
एक्टर वरुण धवन में इंस्टाग्राम पर मार्से पोड्रोजो की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान और बेहद साफ दिल के थे।’

तारा सुतारिया का इमोशनल पोस्ट
मोर्से के निधन पर तारा सुतारिया ने लिखा ‘शांति से आराम करो’ तारा ने आगे लिखा कि- प्यारे मार्सेलो। यह जानकर मेरा दिल दुखी है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने करीब दस साल साथ काम किया और आप हमेशा सेट पर सबसे चमकदार इंसान होते थे। मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार मिले थे। वह मेरा पहला फोटोशूट था और मैं सिर्फ 20 साल की थी और बहुत शर्मीली भी।’

आगे लिखा कि-
‘मैं कभी नहीं भूलूंगी कि आपने मुझे कितना अच्छा महसूस कराया और कितना खूबसूरत भी। आपकी मिठास, आपका हुनर और वो सारी हंसी के पल के लिए धन्यवाद। उम्मीद है आसमान भी आपकी कला के रंगों से भर जाएगा। आपकी एनर्जी हमेशा हमारे साथ रहेगी।’
