Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MANTRI NITIN GADKARI: 25 हजार करोड़ की लागत से बनेगा उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन Highway, लोगों को होगी सहूलियत
  • मध्य प्रदेश

MANTRI NITIN GADKARI: 25 हजार करोड़ की लागत से बनेगा उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन Highway, लोगों को होगी सहूलियत

divya mistry April 11, 2025

आगर मालवा- लंबे समय से चली आ रही उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे की मांग आखिरकार अब पूरी हो गई. फोरलेन हाईवे के बनने से लोगों को सहूलियत होगी. सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसका शिलन्यास किया. फोरलेन बनने के बाद आगर-मालवा जिले को इसका फायदा पहुंचेगा. लंबे समय से आगर. सुसनेर क्षेत्र के लोग राजस्थान से सीधे जुड़ने वाली उज्जैन-झालावाड़ सड़क को फोरलेन किए जाने की मांग कर रहे थे. नितिन गडकरी की घोषणा के बाद जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. इससे वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ (उज्जैन कुंभ) में आने वाले लोगों को सहूलियत होगी. झालावाड़ से उज्जैन तक की यात्रा सुगम हो जाएगी.

MANTRI NITIN GADKARI
MANTRI NITIN GADKARI

MANTRI NITIN GADKARI: बगलामुखी मंदिर तक हो जाएगा सीधा आवागमन

वहीं महाकाल मंदिर से जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर तक सीधा आवागमन हो जाएगा.बता दे की उज्जैन से झालावाड़ को जोड़ने वाली सड़क से चार संसदीय क्षेत्र सीधे-सीधे जुड़ जाएंगे. इनमें से तीन संसदीय क्षेत्र उज्जैन, देवास व राजगढ और झालावाड़ से भाजपा के सांसद निर्वाचित होते आ रहे है. उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने इस सड़क मार्ग को फोरलेन किए जाने की मांग को लेकर कई बार संसद में आवाज उठाई. उज्जैन से लेकर घोंसला तक का मार्ग फोरलेन सड़क में तब्दील हो गया लेकिन घोंसला से झालावाड़ तक जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा टू लेन ही है.

MANTRI NITIN GADKARI: मुख्यमंत्री यादव की मांग पर यह घोषणा की

क्षेत्र के लोग अपेक्षाएं और उम्मीदों के साथ अपनी मांग पर कायम रहे और बार-बार क्षेत्रिय नेताओं से निर्माण की मांग की.मुख्यमंत्री मोहन यादव आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में तीन बार अलग-अलग कार्यक्रमों में आए और हर बार सीएम यादव ने लोगों को उज्जैन-झालावाड़ रोड़ को फोरलेन के साथ ही रेल मार्ग से जोड़ने का आश्वासन दिया. सीएम ने क्षेत्र की इस बड़ी मांग को केंद्र के सामने भी रखा. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन सड़क की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यादव की मांग पर यह घोषणा की है.

अभी इस मार्ग पर भारी यातायात दबाव

गडकरी ने प्रसिद्ध शक्ति पीठ पीतांबरा मां बगुलामुखी मंदिर को भी इस इस फोरलेन सड़क योजना से लाभ दिए जाने की बात कही. बता दे की फोरलेन सडक बनने के बाद सड़क दुर्घटनाओ पर काफ़ी हद तक अंकुश लग जायेगा. अभी इस मार्ग पर भारी यातायात दबाव हैँ. प्रतिदिन कही न कही इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाये हो रही हैँ. पिछले 15 दिनों की बात की जाये तो अभी तक इन दिनों मे सड़क दुर्घटना मे करीब 10 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैँ.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kangana Electricity Bill Controversy: कंगना को बिजली विभाग का झटका..
Next: Gwalior news father suicide after daughter love marriage बेटी की लव मैरिज, पिता ने किया सुसाइड

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.