नरेला विधानसभा में हुआ कार्यक्रम
Mann ki baat: राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुभाष मण्डल स्थित श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी रहे मौजूद

Mann ki baat: आपको बतादें की इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पार्षद अशोक वाणी, श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि घिमिरे, समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णुप्रसाद शर्मा, दिवाकर अर्याल, लीला मणि पाण्डे सहित नेपाली समाज के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Mann ki baat: इस आयोजन ने प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
