तीनों सेनाओं ने सलामी दी, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, गांधी परिवार ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया है। कुछ ही मिनटों में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी भी पहनी गई थी।
पार्थीवदेह को सेना की तोप गाड़ी में निगमबोध घाट लाया गया। राहुल गांधी पार्थिवदेह के साथ गाड़ी में बैठे थे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घाट पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास से सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे
