गंदगी फैलाई तो लगेगा जुर्माना – प्लास्टिक लौटाओ, पैसे वापस पाओ!

मान्यता है कि भगवान शिव मणिमहेश के कैलाश शिखर पर निवास करते हैं, जो झील से दिखाई देता है। मणिमहेश यात्रा मे प्लास्टिक फेंकी तो रिफंड नहीं मिलेगा! 90 हजार श्रद्धालु शाही स्नान के लिए पहुंचे, 13385 फीट की यात्रा का सफर शुरू हुआ
यात्रा की मुख्य बातें
अवधि: 17 अगस्त से 31 अगस्त 2025 (जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक)
लोकेशन: मणिमहेश झील, भरमौर (हिमाचल प्रदेश)
ऊंचाई: 13,385 फीट
माध्यम: पैदल, घोड़ा, कुल्ली, हेलिकॉप्टर
प्लास्टिक वापस करो, पैसा वापस पाओ!
राज्य सरकार ने पहली बार मणिमहेश यात्रा में ‘डिपॉजिट रिफंड स्कीम’ शुरू की है
| पैक्ड आइटम | एक्स्ट्रा चार्ज | रिफंड कैसे मिलेगा |
|---|---|---|
| चिप्स, कुरकुरे | ₹2 | कचरा लौटाने पर |
| पानी की बोतल | ₹5 | स्कैन कर रिफंड |
| मेटल बोतल/पैक | ₹10 | टोकन वापसी पर |
10 कलेक्शन सेंटर और हर दुकान पर वापस कर सकते हैं प्लास्टिक। इसका उद्देश्य: झील और ट्रैक को साफ रखना, प्लास्टिक प्रदूषण रोकना।
फिट नहीं हो तो नहीं मिलेगी एंट्री!
श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य है। मेडिकल टेस्ट में अनफिट पाए गए तो यात्रा की अनुमति नहीं।
कारण: ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, बीमारियों और हादसों की आशंका।
आज का विशेष स्नान
मुहूर्त: शुक्रवार रात 11:50 बजे से शनिवार शाम 9:38 बजे तक, स्थान: डल झील अपेक्षित संख्या: 90,000 श्रद्धालु पंजाब, कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से पहुंचे हैं।
पहली बार ऑनलाइन हेली बुकिंग भी शुरू
- बुकिंग साइट: श्री मणिमहेश न्यास भरमौर
- भरमौर-गौरीकुंड: ₹3340
- होली-गौरीकुंड: ₹4999
- घोड़े का किराया: ₹250 – ₹1450
- कुली का किराया: ₹200 – ₹1300
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के लिए 500 पुलिस जवान और 70 NDRF-SDRF के जवान तैनात किए हैं, भरमौर, हड़सर, धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड में मेडिकल कैंप बनाए हैं, 100 नए टॉयलेट बनाए गए ट्रैफिक रेगुलेशन के लिए हर मोड़ पर जवान तैनात है
मणिमहेश का पौराणिक महत्व
माना जाता है भगवान शिव कैलाश शिखर पर विराजते हैं यात्रा की शुरुआत 9वीं शताब्दी में राजा साहिल वर्मन के शिव-दर्शन से हुई डल झील को पवित्र माना जाता है, यहां डुबकी लगाने से पुण्य प्राप्त होता है ADM भरमौर कुलविंदर सिंह राणा ने अपील की है कि गंदगी ना फैलाएं, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, बीमार हैं तो यात्रा न करें।
Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी
Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….
