
आम की डिमांड देश-विदेश तक
Mango Tree: अभी तक आपने फलों के राजा आम की कई किस्मे और सुनी और देखी होगी.लेकिन क्या कई आमों की वैरायटी एक पेड़ पर मिला संभंव है अगर नहीं तो आप गलत है नीमच के एक किसान ने एक ही पेड़ पर सात किस्मों के आम उगाकर इस नामुमकिन काम को मुमकिन किया है.
तकनीक से किया कमाल
नीमच जिले के जावद तहसील से करीब 40 किमी दूर पानौली गांव। यहां रहने वाले किसान जगदीशचंद्र पाटीदार ने तकनीक की मदद से एक ही पेड़ पर सात प्रजाति के आम उगाए हैं। खास बात यह है कि पिता से विरासत में उन्हें 8 आम के पेड़ मिले थे। आज 5 बीघा खेत में उन्होंने 300 से ज्यादा पौधे लगा दिए हैं। वे आम को रासायनिक तरीके से नहीं पकाते, आम पेड़ पर ही पक जाते हैं। इसलिए यहां के आम की डिमांड देश के साथ विदेश में भी है।
Read More- Instagram Reels: अब शौक कराएगा जेल सैर और भरना होगा जुर्माना
Mango Tree: पारंपरिक खेती से लाखों की कमाई
जगदीशचंद्र की जिम्मेदारियां ऐसी थीं कि 9वीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद वे खेती-बाड़ी से जुड़ गए.पिता लक्ष्मीनारायण के दुनिया से विदा होने के बाद वे पारंपरिक खेती करते रहे। फिर उन्हें लगा कि वो गलत ट्रैक पर हैं। उन्होंने खेती का तरीका बदला। तब उनका ध्यान पिता के लगाए 8 आम के पेड़ों पर जगदीशचंद्र ने कमाई बढ़ाने के लिए मन बनाया कि वे अब आम की खेती बड़े पैमाने पर करेंगे। उन्होंने 5 बीघा खेत में 300 से ज्यादा आम के पौधे 20-20 फीट की दूरी पर लगा दिए। ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से सात प्रजाति के आम के पौधों को एक ही पौधे पर जोड़ा। इससे तैयार एक ही पेड़ पर आम की 7 वैरायटी मिलने लगी।
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
Mango Tree: पेड़ पर ही पकाते हैं आम
बाजार में आने वाला आम रसायन से पकाया जाता है। लेकिन वे आम देशी पद्धति से पकाते हैं। इसके लिए घास और टाट में आम को ढंककर पकाया जाता है। इससे आम प्राकृतिक तरीके से पक जाता है। सात दिन रखने के बाद उन्हें 5-5 किलो के डिब्बे में पैक कर डिमांड के अनुसार संबंधित लोगों को भेजते हैं।
फसल से पहले ही हो जाती है बुकिंग
किसान ने बताया कि इस बार पकने वाली पहली खेप की बुकिंग हो चुकी है। स्वाद के कई शौकीन पानौली आकर भी ये आम ले जाते हैं। जिले के कई लोग देश के दूसरे राज्यों में रह रहे अपने रिश्तेदारों को भी यहां से आम भेजते हैं।साथ ही उनके विदेश ग्राहकों ने भी उनके आम के स्वाद को बेहद पसंद करते है.