Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Mango Side Effects: अगर की ये लापरवाही, तो ‘फलों का राजा’ सेहत पर डाल सकता है बुरा असर!
  • Lifestyle

Mango Side Effects: अगर की ये लापरवाही, तो ‘फलों का राजा’ सेहत पर डाल सकता है बुरा असर!

Hema Gupta May 6, 2025

Mango Side Effects: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आमों की बहार आ जाती है। फलों का राजा कहे जाने वाला आम स्वाद में लजावाब होता है, जिसकी वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। गर्मियों में आम सबकी पहली पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आम की मांग बढ़ने की वजह से दुकानदार कई बार कच्चे आम को पकाने के लिए केमिकल्स जैसे कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। फिर इससे एसीटिलीन गैस उत्पन्न होती है, जिससे आम जल्दी पक जाते हैं। जो की हमारी सेहत के लिए काफी नुकसान दायक होते हैं।

Read More: Homemade Face Scrub Glowing Skin: चेहरे पर करें इस चीज से स्क्रब, मिलेगी चमकदार त्वचा…

कैल्शियम कार्बाइड का शरीर पर प्रभाव…

कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं। जब इस रसायन से पके आम खाए जाते हैं, तो ये तत्व धीरे-धीरे शरीर में जहर की तरह जमा हो जाते हैं। इससे हमारे स्वास्थ इस तरह से पड़ता है असर…

1. पाचन तंत्र में गड़बड़ी – पेट दर्द, गैस, डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

2. मस्तिष्क पर प्रभाव – सिरदर्द, चक्कर आना और कभी-कभी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

3. त्वचा पर असर – एलर्जी, खुजली और रैशेज हो सकते हैं।

4. श्वसन तंत्र प्रभावित – सांस लेने में तकलीफ, खांसी और फेफड़ों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. प्रजनन क्षमता पर असर – लंबे समय तक सेवन करने पर प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

नियम और कानून का उल्लंघन…

भारत में ‘प्रीवेंशन ऑफ फूड एडल्ट्रेशन रूल, 1955 की धारा 44 एए’ के तहत फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कैल्शियम कार्बाइड से फलों को पकाना अवैध घोषित किया है। इसके बावजूद कई जगहों पर इसका खुलेआम उपयोग हो रहा है।

प्राकृतिक रूप से इस तरह से आम पकाएं..

1. आम को भूसे (पराली) या अखबार में लपेटकर रखा जाए तो कुछ दिनों में वो खुद पक जाते हैं।

2. केले या सेब के साथ आम को बंद डिब्बे में रखने से उसमें निकलने वाली एथिलीन गैस की वजह से आम जल्दी और सुरक्षित तरीके से पकते हैं।

3. धूप में कुछ घंटे रखने से भी पकने की प्रक्रिया तेज होती है।

कैसे पहचानें केमिकलयुक्त आम?

1. ऐसे आम अत्यधिक चमकदार और एक समान पीले होते हैं।

2. आम के ऊपर सफेद चूर्ण या धूल जैसा पदार्थ लगा होता है।

3. आम को सूंघने पर उसमें नेचुरल आम से मीठी और ताजा खुशबू आती है, जबकि केमिकल से पके आम में या तो कोई खुशबू नहीं होती या हल्की तीखी गंध आ सकती है

4. काटने पर उसका गूदा सख्त और कभी-कभी खट्टा होता है।

निष्कर्ष…

केमिकल से पके आम हमारी सेहत पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। केमिकल के प्रयोग से आम जल्दी तो पक जाते है, लेकिन हमारे स्वास्थ के लिए सही नहीं होते है, इसलिए बाजार से आम लेते समय सतर्क रहें, अगर आपको पता चल जाए की उसमें केमिकल मिला है, तो उसकी शिकायत करें। और घर में पकाना है, तो ऊपर बताए गए प्रकृतिक उपाय को अपनाएं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GUMLA NEWS: सिरा सीता सी नाला क्षेत्र की विकास परियोजना गुमला जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी: मंत्री चमरा लिंडा
Next: Shravan Mela 2025: मंत्री सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा की

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.