उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर का है पूरा मामला
Mangalnath temple slapping incident: खबर मध्यप्रदेश के उज्जैन से है जहां प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है..बतादें कि मंदिर के एक कर्मचारी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया….इतना ही नहीं हाथ पकड़कर गर्भगृह से भी बाहर कर दिया।
वहीं अधिकारी के परिवार से भी बत्तमीजी की गई। जिसका अब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बतादें कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया है।
जानिए कौन है? विदेश मंत्रालय के अधिकारी,क्या है नाम
जानकारी के मुताबिक य़ूपी के वाराणसी निवासी सुमित कुमार विदेश मंत्रालय में अधिकारी हैं… और वह सोमवार को अपने परिवार के साथ भात पूजा कराने मंगलनाथ मंदिर उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ में पत्नी, बच्चा और बुजुर्ग माता-पिता भी मौजूद थे।
वे यहां सरकारी काउंटर से पूजा के लिए रसीद कटवा कर जब गर्भगृह में प्रवेश कर रहे थे तभी वहां मौजूद मंदिर कर्मचारी ओमप्रकाश ठाकुर ने उनके गर्भगृह में जाने पर नाराजगी जताई और अभद्रता करने लगा।
watch now: #UP के #अलीगढ़ में लड़की से बीच सड़क में की गई छेड़छाड़,जानिए क्या है पूरा मामला।
जिस पर सुमित कुमार ने गर्भगृह में पूजन करने की रसीद दिखाई और मंदिर समिति के सभी नियमों का पालन करने के बाद ही गर्भगृह में आने की बात कही तो ओमप्रकाश और नाराज हो गया।
मंदिर के कर्मचारी ने अधिकारी को मारा थप्पड़
Mangalnath temple slapping incident: मिली जानकारी के अनुसार देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारी ने झूमाझटकी करते हुए अधिकारी को चांटा तक मार दिया। इस हमले से सुमित कुमार खुद यह नहीं समझ पाए कि आखिर उनसे ऐसी क्या भूल हो गई है।
इस घटना के बाद सुमित कुमार ने थाना चिमनगंज पहुंचकर ओमप्रकाश ठाकुर के खिलाफ शिकायत की, जिस पर धारा 151 में ओमप्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
