Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Mandla Kanha Tiger Reserve : कान्हा टाइगर रिजर्व से बुरी खबर
  • देश-विदेश

Mandla Kanha Tiger Reserve : कान्हा टाइगर रिजर्व से बुरी खबर

Narendra Singh April 6, 2025

बाघिन की मौत
बाघिन की मौत

Kanha Tiger Reserve : फिर मिला 18 महीने की बाघिन का शव, चौंका देंगे आंकड़े

Kanha Tiger Reserve : मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक और बाघिन की मौत की खबर आई है.हाल के वर्षों में बाघों की मौतों में वृद्धि देखी गई है. प्रदेश में 2023 में 43 बाघों की मौत हुई, जो पिछले कुछ सालों में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है.

बाघिन का मिला शव

मध्य प्रदेश में बाघों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. मंडला जिले के गिट्टी टोला क्षेत्र में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर दुखद घटना सामने आई है. यहां एक लगभग 18 महीने की मादा बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. यह बाघिन पिछले दो दिनों से रिहायशी इलाकों में घूम रही थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया गया. फिलहाल बाघिन की मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

2023 में 43 बाघों की मौत

कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का गौरव माना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां बाघों की मौतों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है. वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में प्रदेश में कुल 43 बाघों की मौत हुई थी, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है. इससे पहले 2022 में 34, 2021 में 41 और 2020 में 46 बाघों की मौतें दर्ज की गई थी. प्रदेश में साल 2012 से 2024 के बीच कुल 355 बाघों ने दम तोड़ा है, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में गंभीर चुनौती को दर्शाता है.

इससे पहले बाघिन टी-58 की हुई थी मौत

2024 की बाघों की जनगणना के अनुसार, कान्हा टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 115 वयस्क बाघ और 30 शावक हैं. लेकिन विगत दो महीनों में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले 29 जनवरी को मुक्की बीट के परसाटोला क्षेत्र में एक दो साल की मादा बाघिन का शव मिला था, जिसकी जांच अभी तक जारी है. वहीं, 18 फरवरी को चिमटा कैंप के राजा कछार में बाघिन टी-58 की मौत हुई थी.

Kanha Tiger Reserve : मौत के कारणों का खुलासा नहीं

शिकार, आपसी संघर्ष, या कोई बीमारी बाघों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इन घटनाओं ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी प्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. मामले की जानकारी देते हुए डीएफओ ऋषिभा सिंह का कहना है कि हम बाघों की हर मौत की जांच कर रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा. मध्य प्रदेश में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए राज्य स्तरीय टाइगर फोर्स और क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स, वन विभाग, स्पेशल टाइगर फोर्स के साथ साथ कई संगठन भी इसको लेकर काम रहे हैं

Read More:- Ghibli AI Portrait Privacy Issues : घिबली एआई जेनरेटर पर सेल्फी अपलोड करने से पहले सोचें

Click this:  लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Maihar News : रामनवमी पर सीएम मोहन की मैहर को बड़ी सौगात
Next: karnataka highcourt : देश में UCC लागू होना जरूरी- कर्नाटक हाईकोर्ट

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.