Mandana Karimi Quits India: ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने खामनेई की मौत पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया था। और अब उन्होंने भारत को धोखेबाज करार दिया है। उनका कहना हैं कि- ‘भारत ने उन्हें धोखा दिया है और अब यहां उनकी कोई आवाज नहीं बची है। उन्होंने अपना सारा सामान पैक कर लिया है और जैसे ही ईरान में मौजूदा शासन खत्म होगा, वह वापस अपने देश लौट जाएंगी।’
एक्ट्रेस ने भारत को बताया धोखेबाज
मंदाना करीमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि- ‘पिछले दो महीनों में मुझे मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। ईरान के हक में बोलने और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की वजह से मैंने अपने कई पुराने दोस्त खो दिए। मुझे महसूस हो रहा है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है। जनवरी 2026 से मुझे काम मिलना बंद हो गया है और मेरे पुराने कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल कर दिए गए हैं।’

हालात सुधरते ही ईरान लौटेंगी मंदाना करीमी
एक्ट्रेस मंदाना ने कहा कि –
वो अब भारत से अपना नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि , ‘जैसे ही ऐलान होगा कि ईरान की मौजूदा सरकार गिर गई है, मैं तुरंत चली जाऊंगी। मैंने अपना बैग पैक कर लिया है। मैं एक ऐसा ईरान देखना चाहती हूं जहां महिलाएं आजाद हों, अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकें और किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकें।’
खामेनेई की मौत पर जाहिर की थी खुशी
कुछ दिन पहले ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी खामनेई की मौत पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल एक एंकर रोते हुए खामनेई के मौत की खबर पढ़ रहा था, जिसका एक्ट्रेस ने मजाक उड़ाया।

मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं।”
इन फिल्मों में नजर आई मंदाना
बता दें कि, मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। साथ ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ और ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थी।

