Manara Chopra Father Death: एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून 2025 को हो गया। मनारा ने देर शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी साझा की।
Read More: Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज…
उन्होंने पोस्ट में लिखा…
“गहरे दुख और भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे।”

18 जून को अंतिम संस्कार…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमन राय हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
मनारा ने पोस्ट में यह भी लिखा कि – उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान भूमि में किया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि-
“आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, शांति से रहें रमन अंकल (फूफाजी) ओम शांति।’

दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़ा रहा करियर…
रमन राय हांडा मूल रूप से नई दिल्ली के निवासी थे और तीस हजारी कोर्ट (दिल्ली हाईकोर्ट) में बतौर वकील प्रैक्टिस करते थे। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं।
परिवार में अब उनकी पत्नी, और दो बेटियां मनारा चोपड़ा और मिताली हांडा रह गई हैं। मिताली एक फैशन स्टाइलिस्ट और आंत्रप्रेन्योर हैं।
प्रियंका, परिणीति और मीरा चोपड़ा की कजिन हैं मनारा…
मनारा चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा की कजिन हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मनारा का असली नाम बार्बी हांडा था, जिसे उन्होंने प्रियंका की सलाह पर बदलकर मनारा चोपड़ा रखा।
साउथ सिनेमा से की एक्टिंग करियर की शुरुआत…
मनारा ने 2014 में तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसी साल वह हिंदी फिल्म ‘जिद’ में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘थिक्का’, ‘रॉग’, ‘सीता’ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया।
‘बिग बॉस 17’ की फाइनलिस्ट रहीं…
मनारा को 2023 में टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से पॉपुलैरिटी हासिल की। वह शो की सेकंड रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्हें ‘Laughter Chefs: Unlimited Entertainment Season 2’ में भी देखा गया।
