
Mamta Kulkarni:
महामंडलेश्वर पद से ममता कुलकर्णी बर्खास्त
Mamta Kulkarni: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रही है जहां महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े में राजनीति गरमा गई है। आपको बतादें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने के बाद किन्नर अखाड़े में अंद्रोनी विवाद शुरू हो गए हैं। ममता कुलकर्णी की पदवी के खिलाफ किन्नर अखाड़े में विरोध हो रहा था, जिसके चलते किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने उन्हें और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटा दिया है।
Mamta Kulkarni: आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी हटाए गए
Mamta Kulkarni: बतादें कि ऋषि अजय दास ने कहा कि ममता कुलकर्णी को संन्यास लेने के बाद महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी, लेकिन उनका धार्मिक और समाजिक कर्मकांड से कोई संबंध नहीं था, जिससे उन्हें पद से हटा दिया गया। इसके अलावा, आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।
मोहन सरकार की कैबिनेट बेठक
Mamta Kulkarni: ऋषि अजय दास ने 2019 के प्रयागराज कुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े और जूना अखाड़े के बीच हुए अनुबंध का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे अनैतिक और कानून के खिलाफ बताया, क्योंकि अनुबंध में किन्नर अखाड़े को 14 अखाड़ों में शामिल माना गया था।
Mamta Kulkarni: बाबा बागेश्वर ने भी किया था विरोध
Mamta Kulkarni: आपको बतादें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने भी नाराजगी जताई थी और इसे बाहरी प्रभाव से लिया गया निर्णय बताया था। आपको बतादें कि इस पूरे मामले में किन्नर अखाड़े में राजनीति औऱ भी गरमाते हुए दिखाई दे रही है,और इससे जुड़े कई पहलू अब सामने आ रहे हैं।