NIA कोर्ट का बड़ा फैसला… सभी आरोपी बरी
Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध नहीं कर सका, जिसके आधार पर सभी को दोषमुक्त किया गया है। यह मामला बीते 16 वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में था और अब इस ऐतिहासिक निर्णय ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जताई खुशी…एक्स कर कांग्रेस पर साधा निशाना

फैसले के बाद भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने X पर लिखा भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला। भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला।” उन्होंने जय श्रीराम और जय हिन्दूराष्ट्र के नारों के साथ सनातन संस्कृति की जीत का दावा किया।
भगवा आतंकवाद शब्द पर फिर गरमाई सियासत
इस बयान के साथ एक बार फिर भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साध्वी प्रज्ञा ने वर्षों पहले उठाए गए उस नैरेटिव को चुनौती दी जिसमें आतंकवाद को भगवा रंग से जोड़ा गया था। भाजपा समर्थकों और हिन्दू संगठनों ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू, बयानबाजी तेज
Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: इस निर्णय के बाद जहां भाजपा खेमे में उत्साह है वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी अहम मुद्दा बन सकता है। सोशल मीडिया पर भी यह विषय तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
read more: दिल्ली स्टेशन पर 18 ज़िंदगियों की मौत का सच: रेल मंत्री ने ‘भगदड़’ नहीं कहा
