Malaika Arora Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनके बेहतरीन डांस और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वह बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन मानी जाती हैं और उनकी हर डांस परफॉर्मेंस फैंस को बेहद आकर्षित करती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर के दौरान रेमो डिसूजा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
Malaika Arora Video Viral: डांस वीडियो की जानकारी
यह वीडियो रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर का है, जिसमें मलाइका अरोड़ा रेड कलर की ड्रेस में हॉट डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह रेमो डिसूजा के साथ नोरा फतेही के पॉपुलर गाने “हाय गर्मी” पर डांस करती हैं। खास बात यह है कि वीडियो में मलाइका जमीन पर लेट कर डांस करती हैं, और शो के कंटेस्टेंट भी स्टेज पर आकर उनका साथ देते हैं।
जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा के फैंस उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर नकारात्मक टिप्पणियां भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “घर चलाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इससे ज्यादा घटिया और कुछ भी नहीं हो सकता।” कुछ और यूजर्स ने भी उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स को लेकर आलोचना की है, जिससे यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
Malaika Arora Video Viral: मलाइका अरोड़ा का करियर और पर्सनल लाइफ
मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं जो हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप भी चर्चा में रहा था। मलाइका को रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर में जज के रूप में देखा गया। इसके अलावा, साल 2022 में उनका शो मूविंग इन विद मलाइका भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें उनके पर्सनल और प्रोफेशनल पहलुओं को दिखाया गया था। मलाइका को गुरु रंधावा के गाने तेरा की ख्याल में भी देखा गया था।
