Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Malaika Arora Bail Warrant: एक्ट्रेस के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी, सैफअली खान से जुड़ा मामला…
  • एंटरटेनमेंट

Malaika Arora Bail Warrant: एक्ट्रेस के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी, सैफअली खान से जुड़ा मामला…

Hema Gupta April 8, 2025

Malaika Arora Bail Warrant: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं, इसी बीच मुंबई की लोकल कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला उनके दोस्तों और दिग्गज एक्टर सैफ अली खान से जुड़ा हुआ है, दरअसल साल 2012 में सैफ अली खान पर एक अफ्रीकन बिजनेसमैन ने हमले का आरोप लगाया था।

Read More: Allu Arjun 43th Birthday: अल्लू अर्जुन का 43वॉ बर्थडे आज…

आपको बता दें कि, इस झगड़े के समय अमृता अरोड़ा , करीना कपूर और मलाइका भी सैफ के साथ मौजूद थीं।

Malaika Arora Bail Warrant: सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुईं मलाइका अरोड़ा..

मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट के एस झंवर इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसके पहले 15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन वो अदालत नहीं पहुंची और फिर 7 अप्रैल सोमवार को यह वारंट फिर से जारी किया गया, क्योंकि मलाइका अदालत में पेश नहीं हुईं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होनी है।

Malaika Arora Bail Warrant: जानिए क्या है मामला मामला..

22 फरवरी 2012 में सैफ अली खान, उनकी पत्नी करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कई अन्य दोस्त मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। तभी एक्टर की NRI बिजनेसमैन से बहस बाजी जमकर झगड़ा हुआ और फिर उसने एक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद सैफ समेंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में तीनों को जमानत मिल गई थी।

पुलिस के मुताबिक, जब बिजनेसमैन इकबाल शर्मा ने सैफ और उनके दोस्तों के जोर-जोर से बोलने का विरोध किया था, तो इस पर सैफ भड़क गए उन्हें धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक फ्रैक्चर हो गई थी।

NRI बिजनेसमैन और ससुर पर हमले का आरोप..

इसी दौरान, एनआरआई बिजनेसमैन ने सैफ अली खान और उनके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सैफ अली खान ने इस मामले में अपनी तरफ से दावा किया था कि इकबाल शर्मा ने महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स किए थे, जिसकी वजह से झगड़ा हुआ था।

Malaika Arora Bail Warrant: 21 मार्च 2012 चार्जशीट की थी दाखिल..

पुलिस ने 21 मार्च 2012 में सैफ और उनके दोस्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सैफ अली खान और उनके दो दोस्तों को भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने) और धारा 34 (मारपीट) के तहत आरोपी पाया गया था।

अमृता अरोड़ा ने दिया था बयान..

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- अमृता अरोड़ा ने कहा था कि- “उस दिन हम लोग होटल में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गए थे, लेकिन वहां एक बिजनेसमैन आया और बुरी तरह से हम पर चिल्लाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहस हुई, लेकिन सैफ ने उनसे माफी मांगी, इसके बाद जैसे ही सैफ अली खान बाथरूम गए वह बिजनेसमैन वहां भी आ गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया दोनों के चिल्लाने की आवाजें बाहर तक आ रही थीं। वह बिजनेसमैन फिर भी शांत नहीं बैठा। उसके बाद वह सैफ अली खान के रूम में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचा। उस समय मामला काफी बढ़ गया था जैसे-तैसे इस मामले को शांत किया गया था।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Death Threats: ‘दम है तो सीएम को बचा लो’..CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी!
Next: Char Dham Yatra 2025 : पहली बार🚩चारधाम यात्रा प्लास्टिक फ्री होगी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.