Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Mahtari Vandan Yojana: वंचित महिलाओं के लिए आखिरी मौका, 31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म
  • छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: वंचित महिलाओं के लिए आखिरी मौका, 31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

Narendra Singh August 30, 2025

महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को आवेदन करने के लिए अब आखिरी मौका है, क्योंकि आवेदन करने के लिए एक दिन शेष बचे हैं. दरअसल, महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  31 अगस्त 2025 है.

महतारी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में वंचित महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ लेने के लिए फिर से आवेदन करने का मौका मिला है. आवेदन करने के लिए 15 अगस्त 2025 से प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आवेदन प्रक्रिया

महतारी वंदन योजना आवेदन प्रक्रिया शुरू  – 15 अगस्त 2025 से

महतारी वंदन योजना आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2025

सत्यापन तिथि- 15 सितंबर 2025

वेबपोर्टल पर आवेदन अपलोड करने की तिथि- 16 से 25 सितंबर 2025

बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में मार्च 2024 से संचालित इस योजना में कुछ पात्र महिला आवेदन से वंचित रह गई थी. ऐसे में इन हितग्राहियों के लिए पुनः आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वो भी योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लाभान्वित हो सकें.

किन महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ?

आवेदन भरने की शुरुआत बस्तर जिले से होगी. ऐसे में इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की वंचित महिलाओं को होगा. यह पहल जिला प्रशासन बीजापुर की ओर से की जा रही है. बता दें कि नियद नेल्ला नार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 53 शिविरों से जुड़ी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा.

नियद नेल्लानार योजनांतर्गत आने वाले गांवों में महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे. 15 से 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से यह आवेदन स्वीकृत होंगे. वहीं 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेब पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभागीय समीक्षा बैठक में वंचित महिलाओं को फिर से आवेदन करने के लिए निर्देश दिए थे.

किन्हें मिलेगा लाभ?

छत्तीसगढ़ की निवासी विवाहित महिलाएं

21 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं

विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी पात्र

आवेदन कैसे करें?

नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाएं।

आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

मांगे गए दस्तावेज़ों की कॉपी जमा करें।

चरणबद्ध सत्यापन के बाद नाम जुड़ जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

विवाह/सम्बंधित प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक/खाता विवरण

वोटर आईडी

राशन कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

कहां लागू हो रहा है आवेदन?

शुरुआत बस्तर जिले के नियद नेल्लानार क्षेत्र से हुई है।

53 शिविरों से जुड़ी वंचित महिलाओं को यह मौका मिल रहा है।

आवेदन प्रक्रिया जिला प्रशासन बीजापुर की देखरेख में चल रही है।

महतारी वंदन योजना क्या है शुरुआत कब हुई?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक पहल है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना , उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और परिवारों में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है. इस योजना की शुरुआत 10 मार्च, 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा की गई थी. इसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.वर्तमान में राज्य में 69.19 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं.

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

 

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIJAPUR: नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 को उतार चुके हैं मौत के घाट
Next: Raipur Drug Smuggling: पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह और मां समेत पांच गिरफ्तार

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.