Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Mahoba shooting news: महोबा में बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली, नकदी लूटकर फरार
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Mahoba shooting news: महोबा में बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

Aditya Mishra July 21, 2025

गोली मारकर की लूट, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

Mahoba shooting news: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित आटा चक्की पर आए सशस्त्र बदमाश ने अचानक गोली चला दी। हमले में आटा चक्की संचालक रामकिशोर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलाने के बाद आरोपी दुकान में रखी नकदी से भरी गोलक उठाकर मौके से फरार हो गया।

 सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ आरोपी

वारदात की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश को भागते हुए साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि रामकिशोर साहू रोज की तरह दुकान पर ग्राहकों का आटा पीस रहे थे, तभी बदमाश अचानक आया और सीधे गोली चला दी। गोली रामकिशोर की दाहिनी आंख में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

Mahoba shooting news:

read more: धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल

 घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने और परिजनों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकिशोर के भतीजे रविंद्र ने बताया कि बदमाश कुछ बोले बिना अचानक गोली मारकर फरार हो गया।

 पुलिस अलर्ट, जांच के लिए टीमें गठित

Mahoba shooting news: घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसपी के निर्देश पर जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

read more: तड़के 02:30 बजे जागे बाबा महाकाल, भक्तों के साथ भोले नाथ ने रखा वृत

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Belly Fat Reduction Workouts: बैलीफैट घटाने के लिए करें ये 8 आसान वर्कआउट!
Next: Brij Bhushan Singh meets Yogi Adityanath: लंबे सियासी गतिरोध के बाद सीएम योगी से मिले बृजभूषण सिंह, पूर्वांचल की सियासत में नए संकेत

Related Stories

Girlfriend Suicide News CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!

Hema Gupta March 3, 2026
CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

divya mistry March 3, 2026
UP Gym Female Trainer
  • उत्तर प्रदेश

जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!
  • चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • Karan Aujla Video Viral: पंजाबी सिंगर करण औजला ने किया ऐसा काम, सब कर रहें तारीफ!
  • ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.