Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • महोबा में फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा: वन भूमि को निजी खेत दिखाकर कराया बीमा
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

महोबा में फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा: वन भूमि को निजी खेत दिखाकर कराया बीमा

himani Shrotiya September 17, 2025

Mahoba Crop Insurance Scam: महोबा जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने प्रशासन और वन विभाग दोनों को सकते में डाल दिया है। अब तक सरकारी भूमि, नाला, तालाब और नदी को निजी खेत बताकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने वाले शातिर जालसाज अब वन विभाग की जमीन तक पहुँच गए हैं। लगभग डेढ़ सौ बीघा से अधिक वन भूमि को निजी खेत दिखाकर बीमा कराया गया। इस मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पाँच सौ से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की जांच चल रही है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

यह मामला कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर वन रेंज का है। अलग-अलग बीटों में करीब 150 बीघा जमीन को कागजों पर निजी खेत दिखाया गया। वन विभाग की जांच में सामने आया कि जिन गाटा संख्याओं पर खेती दिखाई गई, वे असल में वन भूमि हैं। इन गाटा संख्याओं (518, 157, 158, 160घ और 175य) पर न तो किसी का कब्जा है और न ही कोई फसल बोई गई थी।

आरोपियों की चाल

जालसाजों ने गाटा संख्याओं का फर्जी इस्तेमाल कर वन भूमि को निजी खेत के रूप में दर्ज कराया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करा लिया।

मुकदमा दर्ज, जांच तेज

जैतपुर रेंज के बीट प्रभारी मलखान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। जिला प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद यह बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

नरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी
नरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी

Mahoba Crop Insurance Scam: SDM की रिपोर्ट

कुलपहाड़ तहसील के एसडीएम ने 500 से अधिक संदिग्ध बीमा कराने वालों की सूची वन विभाग को सौंपी है। इस सूची में दर्ज गाटा संख्याओं का मिलान अब वन भूमि से कराया जा रहा है। जांच का दायरा जैतपुर से बढ़ाकर अजनर और पनवाड़ी वन रेंज तक किया गया है।

प्रशासन का कड़ा रुख

डीएम के आदेश पर गठित टीमों ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और सख्ती से की जा रही है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का फर्जीवाड़ा न कर सके।

Read MOre: online gaming addiction: ऑनलाइन गेमिंग की भयानक लत: 13 साल के मासूम की जान ले ली, पिता के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये

बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका

यह माना जा रहा है कि सिर्फ महोबा ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी फसल बीमा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। प्रशासन अब अन्य तहसीलों और रेंजों में भी गहन जांच की तैयारी कर रहा है।

किसानों के हक पर डाका

Mahoba Crop Insurance Scam: इस फर्जीवाड़े से असली किसानों का हक मारा गया। फर्जी दावों की वजह से असली पीड़ित किसानों को समय पर बीमा राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे घोटाले योजनाओं पर से लोगों का भरोसा कमजोर कर देते हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: “रात को घर था, सुबह सिर्फ मलबा बचा”..मसूरी के मकरेती में बादल फटने से तबाही, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत
Next: aaj ka rashifal in hindi:18 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.