Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • गुजरात महिसागर पुल हादसा:15 शव बरामद, प्रशासन की लापरवाही से टूटा पुल?
  • देश-विदेश

गुजरात महिसागर पुल हादसा:15 शव बरामद, प्रशासन की लापरवाही से टूटा पुल?

Shital Sharma July 10, 2025

mahisagar bridge collapse gujarat 2025: गुजरात में बड़ा पुल हादसा: महिसागर नदी में 4 लोग लापता

mahisagar bridge collapse gujarat 2025: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार को महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल अचानक टूट गया, जिससे 5 वाहन नदी में गिर गए। हादसे के बाद से राज्य में हड़कंप मच गया है। अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। पुल टूटने का कारण प्रशासनिक लापरवाही और वर्षों से चली आ रही अनदेखी मानी जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना बुधवार सुबह की है जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह पुल पूरी तरह से ट्रैफिक में था। अचानक पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे दो ट्रक, दो कार और एक ई-रिक्शा सीधे नदी में समा गए। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर अटक गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। NDRF और SDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें अब तक 8 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। एक महिला को पानी में अपने पति और बेटे की तलाश करते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से शुरुआती घंटों में कोई मदद नहीं मिली।

mahisagar bridge collapse gujarat 2025 

चश्मदीदों की आंखों देखी

बाइक समेत नदी में गिरे

राजूभाई अथिया ने बताया, “हम पुल पर थे, तभी अचानक वह ढह गया। मैं बाइक समेत नदी में गिरा और किसी तरह बचकर गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। मेरा दोस्त अब भी लापता है।”

पंक्चर ने बचाई जान

23 वर्षीय महेशभाई परमार ने बताया, “हम दो दोस्त काम पर जा रहे थे। बाइक पंक्चर हो गई। जैसे ही ठीक कराकर पुल पर चढ़े, पुल टूट गया। हम कुछ ही दूरी पर थे, वरना हम भी नदी में गिर जाते।”

ब्रेक लगाया और बच गए

25 वर्षीय संजय चावड़ा ने बताया, “हम तीन दोस्त बाइक से काम पर जा रहे थे। सामने अचानक पुल टूट गया, तुरंत ब्रेक लगाया। अगर पल भर की देरी होती, तो हम भी हादसे का शिकार हो जाते।”

पुल की स्थिति पहले से खराब थी

यह पुल 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया था। 2015 में इसकी बेयरिंग बदली गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन को कई बार मरम्मत की मांग की गई थी। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं की गई।

प्रशासन पर गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि 45 साल पुराने पुल की मरम्मत बार-बार मांगने के बावजूद प्रशासन ने नजरअंदाजी की। अब जब यह पुल ढह गया है, तो यह स्पष्ट रूप से सरकारी लापरवाही का नतीजा है।

यातायात पर असर

यह पुल दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। अब भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड जैसे शहरों से सौराष्ट्र जाना बेहद कठिन हो गया है। फिलहाल यात्रियों को अहमदाबाद होकर घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा लंबी और खर्चीली हो गई है।

mahisagar bridge collapse gujarat 2025 

गुजरात के महिसागर पुल हादसे ने एक बार फिर बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते पुल की मरम्मत की जाती, तो शायद ये जानें बचाई जा सकती थीं। अब पूरा प्रदेश उम्मीद कर रहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

Watch Now :- “हमीरपुर में थाली-डमरू से मांगी सड़क: वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने घेरा योगी सरकार को!”

Read:- AI की मदद से पुरुष बना पिता: 18 साल बाद संतान सुख

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Salman at Sangeeta Birthday Party: एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान! वीडियो हुआ वायरल…
Next: दिल्ली-NCR में बारिश: फ्लाइट डायवर्ट, सड़कों पर बाढ़, 6 बच्चों की मौत

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.