Mahesh Babu fan Viral Video: साउथ के दिग्गज एक्टर महेश बाबू अपने शानदार एक्टिंग को लेकर काफी चर्चित हैं, अब त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित उनकी फिल्म ‘खलेजा’ बॉक्स ऑफिस पर दोबारा 30 मई शुक्रवार को रिलीज की गई है, इस फिल्म में महेश बाबू का एक जगह रेगिस्तान में सांप के साथ चलते हैं, जो फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसी सीन को रिक्रिएट करते हुए उनका एक फैन उन्हीं के अंदाज में विजयवाड़ा के एक थिएटर में सांप लेकर पहुंच गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ఇదేమీ సీన్ రిక్రియేషన్ పిచ్చిరా బాబు…
విజయవాడలో ఖలేజా రీరిలీజ్ సందర్భంగా ఓ అభిమాని హల్చల్.
సినిమా ప్రదర్శితమవుతున్న ఓ థియేటర్లోకి పాముని తీసుకెళ్లి, స్క్రీన్ పైకి ఎక్కి వీరంగం సృష్టించాడు.#KhalejaReRelease #MaheshBabu pic.twitter.com/kJbWY6ptFE
— greatandhra (@greatandhranews) May 30, 2025
Read More: Binita Chetry Britain’s Got Talent: बिनीता ने रचा इतिहास, फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय…
फैन का वीडियो वायरल…
विजयवाड़ा के एक थिएटर में एक व्यक्ति काले कपड़े पहनकर और चेहरा ढककर असली सांप के साथ फिल्म देखने आया। उसने महेश बाबू के रेगिस्तान वाले सीन को रिक्रिएट करने की कोशिश की। इससे पहले दर्शकों को लगा कि सांप नकली है, लेकिन जब सांप हिलने लगा तो लोगो को पता चला की वो सांप असली है, तो कई लोग घबराकर बाहर भाग गए।
Actor #MaheshBabu mass fans, celebrates the #KhalejaReRelease in Telugu States, by throwing paper cuttings in theatres.
A crazy Mahesh Babu fan took fandom to a wild level on #Khalej4K re-release.
In a viral video a crazy fan was holding a snake inside the fully packed theatre,… pic.twitter.com/dJAir9PwPS— Surya Reddy (@jsuryareddy) May 30, 2025
फिल्म ‘खलेजा’ के बारे में..
‘खलेजा’ एक फैंटेसी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें महेश बाबू ने टैक्सी ड्राइवर रज्जू का किरदार निभाया है। फिल्म कहानी में एक छोटा सा गांव रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ जाता है, जहां लोग अज्ञात कारणों से मरने लगते हैं। गांववाले मानते हैं कि अब कोई दैवी शक्ति ही उन्हें बचा सकती है। उसी वक्त रज्जू वहां पहुंचता है और गांववालों को विश्वास हो जाता है कि वही भगवान का अवतार है।
हालांकि शुरुआत में रज्जू खुद को “भगवान” माने जाने से नाराज होता है, लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चलता है कि गांव की बीमारी के पीछे एक खनन कंपनी और भ्रष्टाचार की साजिश है, तो वह अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाता है।
आपको बता दें कि, फिल्म का संगीत मणि शर्मा ने दिया है और यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।
फिल्म से कुछ सीन्स गायब, फैंस नाराज…
फैंस ने फिल्म में कुछ अहम दृश्यों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ थिएटरों में जिन सीन की उम्मीद की जा रही थी, वो दिखाए ही नहीं गए, जिससे फैंस को लगा कि उनकी पसंदीदा फिल्म के साथ अन्याय हो रहा है।
इस नाराजगी ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब एक थिएटर में गुस्साए प्रशंसकों ने तोड़फोड़ कर दी और कर्मचारियों से बहस व धक्का-मुक्की तक कर डाली। कई लोग जवाब मांगते हुए थिएटर मैनेजमेंट से भिड़ गए।
महेश बाबू की फिल्में…
‘खलेजा’ (2010) महेश बाबू के करियर की एक अहम फिल्म रही, जिसमें उनके साथ स्क्रीन पर नजर आए थे –अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज, राव रमेश, शफी, सुनील, अली और सुब्बाराजू जैसे दमदार कलाकार। इस फिल्म में उनका किरदार “रज्जू” दर्शकों को खासा पसंद आया था।
इसके बाद महेश बाबू ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जैसे –
‘बिजनेसमैन’, ‘सरिले रूव्वेरेवीरु’, ‘भारत अने नेनु’, और ‘महरर्षि’। इन फिल्मों ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में ‘सुपरस्टार’ का दर्जा दिलाया। महेश बाबू को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंटूर करम’ में देखा गया था,
