Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • लाडो-लक्ष्मी ऐप: हरियाणा का नया धमाका, पहले ही दिन 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड!
  • देश-विदेश

लाडो-लक्ष्मी ऐप: हरियाणा का नया धमाका, पहले ही दिन 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

Shital Sharma September 26, 2025

जानिए 6 आसान स्टेप में आवेदन कैसे करें और 2100 रुपये महीना कैसे पाएं

himachal-hotel-discounts-2025 monsoon-tourism-return 

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल  लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च

Haryana Laado Laxmi App Updated: हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। लॉन्चिंग के तुरंत बाद एप ने तहलका मचा दिया—50 हजार डाउनलोड शाम तक पहुंचा 1 लाख के पार! मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया।

योजना की खास बातें

  • लाभार्थी: हरियाणा की 23 से 60 साल की महिलाएं
  • मासिक राशि: ₹2100
  • वार्षिक परिवार आय सीमा: ₹1 लाख तक
  • कुल पात्र महिलाओं की संख्या: लगभग 21 लाख (पहला फेज)
  • प्रयोजन: महिला सशक्तिकरण और आर्थिक मदद

लाडो-लक्ष्मी ऐप पर आवेदन कैसे करें? 6 आसान स्टेप्स

एप डाउनलोड करें:

Google Play Store पर जाएं, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ सर्च करें और ऐप इंस्टॉल करें। आइकन पर हरियाणवी और पारंपरिक साड़ी में दो महिलाओं की फोटो होगी।

पात्रता जांचें:

ऐप खोलते ही आपके सामने पात्रता जांच का ऑप्शन आएगा। आपको अपना राज्य (हरियाणा), लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:

आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों के आधार नंबर, निवास प्रमाण पत्र नंबर, बैंक खाता विवरण, बिजली कनेक्शन नंबर आदि जरूरी होंगे।

6 चरणों में आवेदन भरें:

  • महिला आवेदक का विवरण
  • आवास का विवरण
  • परिवार सदस्यों की जानकारी
  • आय का विवरण
  • बैंक खाता विवरण
  • लाइव फोटो अपलोड करें

निवास प्रमाण पत्र सत्यापन:

वैवाहिक स्थिति और हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र का विवरण भरकर आवेदन को सत्यापित करें।

आवेदन की स्थिति देखें:

एप पर आवेदन की स्टेटस चेक कर सकते हैं। आवेदन रद्द होने पर भी SMS द्वारा जानकारी मिलेगी।

आवेदन के बाद क्या होता है?

  • आवेदन CRID (सिविल रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट) को भेजा जाएगा।
  • 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य दस्तावेजों से मिलान कर सत्यापन होगा।
  • सत्यापन के बाद SMS के जरिए बताया जाएगा कि क्या आप ₹2100 की पूरी राशि लेना चाहती हैं या कम।
  • अगली महीने से भुगतान शुरू हो जाएगा। यानी, अभी आवेदन करने वालों को नवंबर से लाभ मिलेगा।

योजना का विस्तार: भविष्य की योजना

  • पहला फेज: 1 लाख तक वार्षिक आय वाले लगभग 21 लाख महिलाएं शामिल होंगी।
  • दूसरा फेज: 1.8 लाख रुपये तक आय वाली महिलाएं।
  • तीसरा फेज (2028-29 तक): 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लगभग 47 लाख महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

CSC सेंटर खाली क्यों रहे?

लॉन्चिंग के बाद ज्यादातर लोग अपने मोबाइल से खुद ही एप पर फॉर्म भर रहे हैं, इसलिए CSC सेंटर पर भीड़ नहीं आई। सेंटर संचालक भी इस बात से खुश हैं क्योंकि एप बहुत ही आसान है।

क्या आप भी हैं पात्र?

अगर आपका परिवार हरियाणा का निवासी है और वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, तो तुरंत लाडो लक्ष्मी एप डाउनलोड करें और आवेदन करें। ₹2100 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद के लिए यह एक सुनहरा मौका है!

Read More:-कभी वीरान था, आज फिर गुलजार है…

himachal hotel discounts 2025-monsoon tourism return: तीन महीने पहले की बात है। मनाली के मॉल रोड पर सन्नाटा था। शिमला की पहाड़ियों पर सिर्फ बादल थे और खाली होटल। हर होटलियर की आंखों में चिंता थी, और सैलानियों की आंखों में रद्द की गई बुकिंग का ग़म। लेकिन अब… सब कुछ बदल गया है। मानसून की वापसी के

अब हर मौसम है टूरिस्ट सीजनः हिमाचल में बारिश के बाद 50% डिस्काउंट

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद: गरीबी, बेरोजगारी और सिस्टम की बेरुख़ी
Next: Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: 75 लाख बहनों के खाते में आई खुशियों की सौगात,

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.