महा विकास अघाड़ी को झटका
महा विकास अघाड़ी (MVA) को इस चुनाव में झटका लगा है। MVA मात्र 51 निकायों पर सिमट कर रह गई, जिसमें कांग्रेस (35) ने उद्धव सेना (9) और शरद पवार की NCP (7) सीटें मिली।

Maharashtra Municipal Elections: BJP सबसे बड़ी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी ने 127 सीटें जीतकर महायुति में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज के इस रिजल्ट को राज्य की अगली बड़ी राजनीतिक परीक्षा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और अन्य 28 नगर निगम चुनावों का सेमिफाइनल माना जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इन चुनावों के लिए मतदान 15 जनवरी और गिनती 16 जनवरी को होगी। बता दे कि, कुल 2,869 सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें करीब 3.48 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

2 चरणों में चुनाव हुआ था चुनाव
Maharashtra Municipal Elections: महाराष्ट्र में 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए 2 चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था और दूसरे चरण में 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।
