Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Mahavatar Narasimha’ Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप, ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत!
  • एंटरटेनमेंट

‘Mahavatar Narasimha’ Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप, ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत!

Hema Gupta July 10, 2025

‘Mahavatar Narasimha’ Trailer Release: मोस्टअवटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर 9 जुलाई बुधवार को रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर जो कि एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाता है, जिसमें भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की महिमा और प्रह्लाद की भक्ति को दिखाता है। ट्रेलर की शुरुआत ‘ॐ ब्रह्मा देवाय नमः’ मंत्र के साथ होती है, जो इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा को और गहरा कर देता है। आइए जाने कुछ खास बातें…

Read More: ‘Special Ops 2’ Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!

प्रह्लाद की भक्ति और हिरण्यकश्यप का अधर्म…

फिल्म की पूरी कहानी उस धार्मिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्रह्लाद, भगवान विष्णु के परम भक्त, अपने नास्तिक और अहंकारी पिता हिरण्यकश्यप के विरुद्ध खड़े होते हैं। हिरण्यकश्यप को ब्रह्मा जी से अमरता का वरदान प्राप्त है, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट होकर अधर्म का अंत करते हैं।

शानदार विजुअल्स और VFX ने किया मंत्रमुग्ध…

फिल्म के ट्रेलर में भव्य दृश्य, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और अत्याधुनिक VFX तकनीक का प्रभाव साफ झलकता है। नरसिंह अवतार की दहाड़, हिरण्यकश्यप का आतंक, और प्रह्लाद की अडिग आस्था—हर सीन एक विजुअल मास्टरपीस की तरह गढ़ा गया है।

होम्बले फिल्म्स की नई शुरुआत…

‘KGF’, ‘कांतारा’, ‘सालार’ जैसी मेगा हिट फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स अब क्लीम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर भारत के दस विष्णु अवतारों पर आधारित ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ लॉन्च कर रहा है।
इस यूनिवर्स की फिल्में होंगी-

महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)।

फैंस के रिएक्शंस: “शानदार एनिमेशन, रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर”

ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कुछ प्रतिक्रियाएं:

एक यूजर ने लिखा कि –  “हेडफोन लगाकर ट्रेलर देखने का अलग ही अनुभव था।” , एक ने लिखा – “KGF, Kantara के बाद अब Mahavatar Narsimha—Hoombale unstoppable!”, एक ने लिखा –  “अब इस पौराणिक यूनिवर्स के अगले अध्याय का इंतजार नहीं कर सकता।”,  एक ने लिखा –  “यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक आध्यात्मिक अनुभव है।”

“ये सिर्फ कहानी नहीं, आत्मा से जुड़ा प्रोजेक्ट है” – शिल्पा धवन

प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने कहा –

“अब दहाड़ने का वक्त आ गया है। 5 साल की कड़ी मेहनत से हमने इस महागाथा को परदे पर उतारा है। हर फ्रेम, हर पल में नरसिंह की शक्ति है।”

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा-

“महावतार यूनिवर्स का यह पहला अध्याय वृंदावन की पावन धरती पर लॉन्च हुआ, और इससे पवित्र शुरुआत क्या हो सकती थी! हमारी कोशिश है कि भारत की संस्कृति और कथा को युवा पीढ़ी तक आधुनिक तकनीक से पहुंचाया जाए।”

रिलीज डेट और सिनेमाघरों की तैयारी…

‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में आएगी। ट्रेलर की लोकप्रियता और फैंस की प्रतिक्रियाएं देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भारत में पौराणिक सिनेमा की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: शशि थरूर ने इमरजेंसी को काला अध्याय कहा: नसबंदी अभियान को मनमाना और क्रूर फैसला!
Next: कर्नाटक के हासन में हार्टअटैक से 23 मौतें, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.