Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार आए थे छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार आए थे छत्तीसगढ़

Taruna Samariya October 2, 2025

Mahatma Gandhi visits Chhattisgarh independence struggle : प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन – 1920

महात्मा गांधी दो बार आजादी की लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे। उनका पहला छत्तीसगढ़ आगमन 20 दिसंबर 1920 को हुआ था। पं. सुन्दरलाल शर्मा के निमंत्रण पर गांधीजी रायपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। इस दौरान उनके साथ खिलाफत आंदोलन के नेता मौलाना शौकत अली भी थे। रायपुर की जनता ने उत्साह से स्वागत किया। गांधीजी ने रायपुर के गांधी चौक में जनता को संबोधित किया था, जिसका नाम बाद में उन्हीं के नाम पर रखा गया। इसके बाद गांधीजी धमतरी, मकईबंध और कुरूद क्षेत्र के दौरे पर गए जहाँ उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए जनजागरण किया।

द्वितीय छत्तीसगढ़ यात्रा – 1933

महात्मा गांधी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा 22 से 28 नवम्बर 1933 तक हुआ। यह यात्रा खासतौर पर हरिजन उद्धार और अछूतों के उत्थान के लिए थी। इस यात्रा में उनके सहयोगी महादेव देसाई, मीरा बेन और जमुनालाल बजाज भी साथ थे। यात्रा का मुख्य केंद्र दुर्ग, रायपुर, धमतरी और बिलासपुर थे। गांधीजी ने इस दौरान सतनामी आश्रम का निरीक्षण किया तथा जनता को छुआछूत जैसी कुरीतियों से दूर रहने और देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।

READ MORE :रायपुर में 110 फीट ऊंचे रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवान तैनात, आतिशबाजी होगी 30 मिनट तक

Mahatma Gandhi visits Chhattisgarh independence struggle : छत्तीसगढ़ में गांधीजी के योगदान से जुड़ी  बातें

गांधीजी ने छत्तीसगढ़ में छुआछूत विरोधी आंदोलन को बल दिया। रायपुर के जैतू साव मठ में उनके प्रवास की कहानी प्रसिद्ध है, जहां उन्होंने दलित बच्ची से पानी पीकर सामाजिक भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया। उन्होंने यहाँ पर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर आजादी की लड़ाई और सामाजिक सुधार के लिए जनता को जागरूक किया।

स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की भूमिका

गांधीजी का छत्तीसगढ़ आगमन स्वतंत्रता संग्राम को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। उनके आगमन से नेताओं और जनता में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। साथ ही छुआछूत, सामाजिक अन्याय के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर संघर्ष शुरू हुआ। पं. सुन्दर लाल शर्मा जैसे नेता गांधीजी के प्रभाव से प्रभावित होकर सामाजिक सुधारों के लिए काम करने लगे।

महात्मा गांधी के दो बार छत्तीसगढ़ यात्राओं का इतिहास आजादी की लड़ाई और सामाजिक सुधारों की गूंज बनकर आज भी प्रदेश के लोगों को प्रेरित करता है। उनकी यह यात्राएं छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक न्याय के लिए मील का पत्थर साबित हुईं, जिन्हें हर गांधी जयंती पर याद किया जाता है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sheikh Bhrikhari Ansari Jayanti: एक ऐसे गुमनाम नायक जिन्होंने किया अंग्रेजो की नाक में दम!
Next: BHOPAL: फिर सामने आया लव जिहाद! होटल में हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक

Related Stories

Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.