बाबा को मखाने और नोटों की माला की गई अर्पित
Mahashivratri: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि के अंतिम दिन भस्म आरती के बाद बाबा का

पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की गई। मखाने की माला, रजत चंद्र और आभूषणों से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।
बाबा ने धारण किया रजत चंद्र और आभूषण
नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल का भांग, चन्दन, ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषण अर्पित किए गए। भस्म चढ़ाई गई।
महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा के पट
महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर के पट दर्शन के लिए 44 घंटे दर्शन तक खुले रहेंगे। वर्ष में एक बार एक साथ होने वाले पंच मुखारविंद के दर्शन के साथ 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
दोपहर में तहसील का, शाम को सिंधिया स्टेट का पूजन
26 फरवरी महाशिवरात्रि महापर्व पर भस्म आरती के लिए श्री महाकालेश्वर के मंगल पट सुबह 2.30 बजे खोले जाएंगे। दोपहर 12 बजे से उज्जैन तहसील की ओर से पूजन-अभिषेक किया जाएगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 27 फरवरी को अभिषेक के बाद महाकाल को नवीन वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। उसके बाद सप्त धान्य का मुखारविंद धारण कराया जाएगा। श्री महाकालेश्वर को सप्त धान्य अर्पित किया जाएगा।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
सुरक्षा में 1600 पुलिसकर्मी तैनात, 200 सीसीटीवी से निगरानी
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि…
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महाकाल मंदिर क्षेत्र के अलावा शहर में भी मुख्य रास्तों
और विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
कुल 1600 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
200 सीसीटीवी और 3 ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जाएगी।
