प्रदेश की सुख-समृद्धि की सीएम ने की कामना
CM Shiv bhakti: मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। इस दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और प्रदेश सहित देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे देश में शिव भक्ति का माहौल
बतादें की महाशिवरात्रि के दिन देशभर में शिवभक्ति का माहौल है, और शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। अनुमान है कि महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे।
Read More:- Rudrabhishek on Mahashivratri:- विशेष वस्तुओं का महत्व और उनके दिव्य प्रभाव
रात 2:30 बजे खुलेंगे महाकाल के पट
मंदिर समिति के अनुसार, भक्त करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। 25-26 फरवरी की रात 2:30 बजे महाकाल के पट खोले गए थे, और महाशिवरात्रि के पूरे दिन और रातभर पट खुले रहेंगे। इस दौरान रात 12 बजे से चार प्रहर का पूजन होगा, जो 27 फरवरी की सुबह तक जारी रहेगा।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
CM Shiv bhakti: महाकाल मंदिर के अलावा…
प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे…
खंडवा के ओंकारेश्वर,
जबलपुर के गुप्तेश्वर,
भोपाल के गुफा मंदिर,
और बड़वाले महादेव,
में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
