Mahasamund Ganja Baramad: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स विभाग ( ANTF) ने 19 जनवरी सोमवार को करोड़ो का गांजा जब्त किया गया। सीक्रेट इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 4.75 करोड़ का गांजा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि, यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया।
Mahasamund Ganja Baramad: पुलिस ने जब्त किया करोड़ो का गांजा
नर्कोटिक्स विभाग के मुताबिक, चेकिंग के दौरान तस्करो के पास से 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। कोमाखान थाना क्षेत्र में टीम ने घेराबंदी कर 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि-
‘2 गांजा तस्कर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड करके महाराष्ट्र के जालना लेकर जा रहे थे। तस्करों के कब्जे से बोरियों में 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।’

Mahasamund Ganja Baramad: इस तरह मिला गांजा
महासमुंद के बीच रास्ते में चेकिंग प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच की जा रही थी, तभी एक ट्रक को रोककर पुलिसकर्मियों ने जब उसकी तलाशी की गई। तो उसमें करोड़ो का गांजा बरामद किया। और तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया।
12 दिन पहले एम्बुलेंस से बरामद किया था गांजा
इससे पहले महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया था। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई गई थी। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे।
Also Read – बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना में गई 10 लोगों की जान,सीएम ने की बड़ी घोषणा
