महाराष्ट्र में महायुति की सरकार का शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में गठबंधन सरकार बनेगी। महायुति की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नतीजों के बाद कहा कि चुनाव से पहले यह तय नहीं हुआ था कि जिसके पास ज्यादा सीटें होंगी वही सीएम बनेगा। उधर, हार की जिम्मेदारी लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि अब शिंदे को फडणवीस के नेतृत्व में काम करना होगा।
इस चुनाव में छह प्रमुख दलों के दो गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर थी. महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और राकांपा (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राकांपा (शरद पवार) शामिल हैं।
भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सबसे ज्यादा 132 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गठबंधन ने 288 में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। बीजेपी का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 46 सीटें जीतीं।
