Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के बावजूद सरकार में दरार
  • Top Story
  • देश-विदेश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के बावजूद सरकार में दरार

Shital Sharma February 17, 2025

Maharashtra Politics : फडणवीस के खिलाफत को तैयार शिंदे?

Maharashtra Politics :महाराष्ट्र की सियासत में फिर से उथल-पुथल मची हुई है। इस बार ऐसा लगता है कि महायुति के अंदर ही कोई दरार है। ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे परेशान हैं और देवेंद्र फडणवीस से अलग होते दिख रहे हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे फडणवीस की बैठकों से गायब रहे थे।

अब उन्होंने ऐसा फैसला लिया है, जिससे लगता है कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मेडिकल रिलीफ सेल शुरू किया है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री राहत कोष होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना खुद का मेडिकल रिलीफ सेल शुरू किया है।

Maharashtra Politics :एकनाथ शिंदे ने लॉन्च किया अपना मेडिकल रिलीफ सेल

मंगेश चिवेट-पाटिल को एकनाथ शिंदे के मेडिकल रिलीफ सेल का प्रमुख बनाया गया है। एकनाथ शिंदे का मेडिकल रिलीफ सेल स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों की मदद करेगा। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग एकनाथ शिंदे के पास है। यानी शिंदे के शिवसेना नेता प्रकाशराव आबिटकर

वह वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री हैं। हालांकि, मेडिकल रिलीफ सेल सीएम रिलीफ फंड की तरह सीधे वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा। हालांकि एकनाथ शिंदे के इस कदम को बागी तेवर के तौर पर देखा जा रहा है।

Maharashtra Politics : मतभेद पहले भी सामने आ चुके हैं

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस जब डिप्टी सीएम थे, तब उन्होंने कानून और न्याय विभाग संभाला था। इसमें वह एक निजी चैरिटेबल अस्पताल में मरीजों की मदद करते थे। हालांकि, यह पहला उदाहरण नहीं है जिसमें मतभेद सामने आए हैं। पहले भी देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद रहे हैं।

शिंदे की नाराजगी की वजह अभी साफ नहीं

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र राज्य परिवहन में अतिरिक्त मुख्य सचिव को एमएसआरटीसी के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने पर भी विवाद हुआ था। एकनाथ शिंदे खेमे के परिवहन मंत्री पद अपने पास रखना चाहते थे। राज्य आपदा प्रबंधन में एकनाथ शिंदे के नाम को लेकर भी हंगामा मच गया।

इसके बाद एकनाथ शिंदे को इसमें शामिल किया गया। इसी कारण महायुति में महाभारत की संभावनाएं दिखाई देती हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शिंदे की नाराजगी किस वजह से हुई।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस, पंत हुए चोटिल..
Next: Controversial statement: चीन हमारा दुश्मन नहीं: सैम पित्रोदा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.