Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती जारी है, और बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इस बीच, वर्सोवा सीट पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहां टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे और बिग बॉस फेम एजाज खान चुनाव मैदान में थे।
Maharashtra Assembly Election 2024: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से लड़ा चुनाव
एजाज खान ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ा। लेकिन उनकी लोकप्रियता राजनीति में उन्हें काम नहीं आई। वोटिंग के बाद एजाज केवल 146 वोट हासिल कर पाए, जो कि नोटा से भी काफी कम है। यह नतीजा चौंकाने वाला है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर उनके 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Maharashtra Assembly Election 2024: वोटिंग और हार के बाद ट्रोलिंग
इस सीट पर 20 नवंबर को 51.2% मतदान हुआ था। एजाज की हार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता और चुनावी प्रदर्शन के बीच गहरे अंतर को लेकर व्यंग्य कर रहे हैं।
Maharashtra Assembly Election 2024: एजाज खान का रिएक्शन
तगड़ी हार और ट्रोलिंग के बीच एजाज खान ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हार का कारण EVM को बताया और लिखा,”जो सालों से राजनीति में हैं, बड़ी पार्टियों और बड़े नामों से जुड़े हैं, वो भी हार रहे हैं या कम वोट ला रहे हैं।”
महाराष्ट्र चुनाव का बड़ा परिदृश्य
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में बीजेपी और उसके गठबंधन को 220 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, वर्सोवा सीट पर एजाज खान का प्रदर्शन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को बड़ा झटका दे गया।
