महा विकास अघाड़ी में 200 सीटों पर सहमति
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में भाजपा सबसे आगे है।
भाजपा सीईसी ने दिल्ली में अपनी बैठक में 110 नामों को अंतिम रूप दिया है। इनमें से 50 से 60 नामों की पहली सूची शुक्रवार को दिल्ली से जारी होने की संभावना है। इनमें से ज्यादातर मौजूदा विधायक होंगे। हालांकि कुछ सीटों पर चेहरे बदल सकते हैं। कुछ मंत्रियों के टिकट भी काटे जा सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा अपने इस रुख पर कायम है कि वह 150 सीटों से कम पर नहीं लड़ेगी। इसके बाद बाकी बची 138 सीटों का बंटवारा शिंदे सेना और अजित गुट के बीच होगा।
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।
चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में महागठबंधन सरकार में मुख्य दल भाजपा, शिवसेना शिंदे और राकांपा (अजित) हैं।
