रानी भारती की राजनीति का नया सफर...
पहले सीजन में जहां रानी भारती (हुमा कुरैशी) एक सामन्य गृहिणी से बिहार की मुख्यमंत्री बनी थी, वहीं अब वो देश की राजनीति में कदम रखती नजर आ रही हैं। इस बार कहानी बिहार से निकलकर दिल्ली की सियासत और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचती है।
सत्ता की जंग और साजिशों का खेल...
सीरीज में 2012 के राजनीतिक माहौल से शुरु होती है। रानी भारती 2 बार बिहार की सीएम रह चुकी हैं और अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी अपनी डगमगाती सरकार बचाने में जुटे हैं। दोनों के बीच यह जंग तब और दिलचस्प हो जाती है जब रानी पर पुराने मर्डर केस का आरोप लगता है और CBI जांच शुरू होती है।
दिल्ली की राजनीति में ट्वीस्ट...
‘महारानी 4’ का मुख्य संघर्ष रानी भारती बनाम प्रधानमंत्री जोशी के बीच है। रानी प्रधानमंत्री की नीतियों को खुली चुनौती देती हैं, जबकि जोशी बिहार का फंड रोकने से लेकर जांच एजेंसियों को रानी के पीछे लगाने तक के दांव चलते हैं।
दोनों के बीच यह सियासी खेल सत्ता, रणनीति और बदले की कहानी को और तीखा बना देता है।
हुमा कुरैशी की दमदार परफॉर्मेंस...
हुमा कुरैशी ने एक बार फिर साबित किया है कि रानी भारती का किरदार उन्हीं के लिए बना है। उनके डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास ने किरदार को जीवंत बना दिया है। हालांकि, कुछ एपिसोड की पेसिंग थोड़ी स्लो लगती है, लेकिन कहानी अपनी पकड़ बनाए रखती है।डायरेक्शन, लेखन और स्टारकास्ट...
सीरीज का निर्देशन पुनीत प्रकाश ने किया है, जबकि कहानी को सुभाष कपूर के क्रिएटिव विजन के तहत निखारा गया है। लेखन में नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह का भी अहम योगदान है।
कलाकारों में विपिन शर्मा, श्वेता बसु प्रसाद, विनीत कुमार, कनी कश्रुति, दर्शील सफारी और अमित सियाल ने अपनी शानदार एक्टिंग से सीरीज को और मजबूती दी है।