Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mahakumbh: महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाने वाले को 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

Mahakumbh: महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाने वाले को 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

Shital Sharma March 13, 2025

महाकुंभ में कमाई पर विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला!

mahakumbh 2025: प्रयागराज में हाल ही में आयोजित महाकुंभ ने एक नाविक परिवार को 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाने का अवसर दिया, और अब इस परिवार को आयकर विभाग से 12.8 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। इस नोटिस को लेकर दो प्रमुख पक्ष उभर कर सामने आए हैं: कुछ लोग इसे सही मानते हुए टैक्स भरने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे गलत ठहराते हुए सरकार को अधिक टैक्स मांगने पर नाराजगी जता रहे हैं। 

पिंटू महरा ने महाकुंभ में 30 करोड़ की कमाई

प्रयागराज के अरेल गांव में रहने वाले नाविक पिंटू महरा के परिवार ने महाकुंभ के दौरान कुल 45 दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये कमाए। पिंटू महरा ने बताया कि उनके परिवार ने पहले 1000 रुपये प्रति दिन की दर से नाव चलाकर कमाई शुरू की थी, और महाकुंभ के दौरान यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Read More: Eco-Friendly Cost-Effective Stove : ये चूल्हा है खास, न ज्यादा ईधन चाहिए पर्यावरण भी बचाए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाकुंभ के दौरान नाविकों की कमाई की सराहना की थी, और बताया था कि महाकुंभ में 130 नाविकों के परिवारों ने 10,000 करोड़ रुपये की कमाई की। पिंटू महरा का परिवार भी इस कमाई का हिस्सा था। 

आयकर विभाग का नोटिस: 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स

आयकर विभाग ने पिंटू महरा को 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है, जो कि एक अप्रत्याशित घटना है। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 4 और 68 के तहत, यह टैक्स नोटिस भेजा गया है। पिंटू महरा पहले कभी आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं करते थे, क्योंकि उनकी आय टैक्स स्लैब के दायरे में नहीं आती थी। अब, इतनी बड़ी कमाई होने के बाद, उन्हें प्रोफेशनल टैक्स का भुगतान करना होगा।

दैनिक 1000 रुपये की कमाई करने वाले पिंटू महरा के लिए यह टैक्स का बोझ भारी पड़ सकता है। आयकर विभाग का यह नोटिस इस बात को लेकर विवाद का कारण बना है कि कैसे एक साधारण नाविक के लिए इतनी बड़ी रकम को टैक्स के रूप में चुकाना मुश्किल हो सकता है। 

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा (mahakumbh 2025)

इस टैक्स नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र बहस शुरू हो गई है। एक ओर जहां लोग इसे नियमों के तहत सही ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक साधारण नाविक से इतनी बड़ी राशि वसूलने का क्या औचित्य है।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह नाविक भी अन्य पेशेवरों की तरह आयकर का भुगतान करेगा, जैसा कि भारत के आयकर कानूनों के तहत अपेक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद इस परिवार की कमाई का जिक्र किया है, इसलिए टैक्स देना उचित है। 

Mahakumbh 2025 महाकुंभ की सफलता और नाविकों की कमाई

mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की सफलता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि महाकुंभ ने न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य किए, बल्कि यह आर्थिक दृष्टि से भी प्रभावी साबित हुआ है। महाकुंभ में नाविकों की आय में कई गुना वृद्धि हुई और पिंटू महरा जैसे नाविक परिवारों ने महाकुंभ के दौरान बड़ी कमाई की।

योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यह भी उल्लेख किया कि 130 नाविकों के परिवारों ने कुल 10,000 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान बडी उपलब्धि है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Holi in Different Countries: भारत के अलावा इन देशों में धूमधाम से मनाई जाती है होली, इसमें मुस्लिम देश भी शामिल
Next: BHOPAL SUICIDE STUDENT: बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड,दोस्त ने लिए थे पैसे उधार,पिता थे नाराज

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.