Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं महाकुंभ..करेंगी त्रिवेणी स्नान..
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • सनातन

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं महाकुंभ..करेंगी त्रिवेणी स्नान..

Hema Gupta February 10, 2025

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: आज महाकुंभ मेला 2025 का 29वां दिन है और आज तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक करीब 46 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज पहुंची हैं। वह संगम में डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजन-आरती करेंगी। इसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगी।

Read More: CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम धामी “समानता के साथ समरसता” कार्यक्रम में लिया भाग, संतों ने किया सम्मान.. 

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोमवार सुबह संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का बमरौली एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े 9 बजे आगमन हुआ था। जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। फिर वे अरैल घाट पर पहुंचीं और वहां से संगम के लिए रवाना हो गईं।

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: प्रयागराज में  8 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति 8 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगी, और करीब शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंची हैं। इससे पहले 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी महाकुंभ में स्नान करने आए थे।

कुंभ मेला क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी है, जिसके कारण अरैल घाट से संगम तक बोट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम धामी “समानता के साथ समरसता” कार्यक्रम में लिया भाग, संतों ने किया सम्मान..
Next: MP CM Laadli Behan Scheme: एमपी के मुखिया आज डालेंगे लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपए,किसानों के भी खाते में आएंगे करोड़ों रुपए

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.