Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM modi Mahakumbh visit: पीएम मोदी ने अपनाया स्मार्ट प्रोटोकॉल, संगम में लगाई पवित्र डुबकी
  • Top Story

PM modi Mahakumbh visit: पीएम मोदी ने अपनाया स्मार्ट प्रोटोकॉल, संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Shital Sharma February 5, 2025

Mahakumbh 2025 PM modi : संगम में डुबकी लगाते हुए बोले- करोड़ों लोगों की तरह मैं भी धन्य हुआ

Mahakumbh 2025 PM modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। यहां मोदी ने संगम में पवित्र स्नान किया है। सीएम योगी भी उनके साथ थे। मोदी नाव में बैठकर योगी के साथ संगम पहुंचे। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। मंत्रोच्चारण के बीच पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई।

Mahakumbh 2025 PM modi take dip in sangam

संगम में स्नान करने के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला भी थी। मोदी ने करीब 5 मिनट तक मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य की आराधना की।

Mahakumbh 2025 PM modi take dip in sangamMahakumbh 2025 PM modi take dip in sangam

संगम में स्नान करने के बाद मोदी ने मां गंगा की पूजा की। प्रधानमंत्री ने गंगा को दूध और साड़ी भी भेंट की। पीएम मोदी गंगा पूजन कर लौट गए। पीएम मोदी आज सुबह प्रयागराज पहुंचे और सीएम योगी के साथ महाकुंभ पहुंचे।

Mahakumbh 2025 PM modi: पीएम मोदी ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी 

पीएम मोदी सुबह प्रयागराज पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। यह 54 दिनों में पीएम का दूसरा दौरा था।

29 जनवरी को मची भगदड़ के बाद मोदी के आने से आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बेहद स्मार्ट प्रोटोकॉल लगाया गया था। प्रधानमंत्री के करीब दो घंटे के दौरे और संगम स्नान के दौरान न तो यातायात में बदलाव करना पड़ा और न ही मुख्य मेला क्षेत्र में आम लोगों के स्नान को रोकना पड़ा।

प्वाइंट 1: दिल्ली विमान से बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचे

प्वाइंट 2: हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा अरैल में डीपीएस स्कूल के अंदर हेलीपैड तक पहुंचे

प्वाइंट 3: डीपीएस स्कूल से कार द्वारा अरैल घाट पहुंचे

पोंट 4: स्टीमर से अरैल घाट से त्रिवेणी संगम तक आए

बिंदु 5: संगम पर गोता लगाया और उसी मार्ग से लौटे

Mahakumbh 2025 PM modi take dip in sangam

प्रधानमंत्री जिन इलाकों में महाकुंभ में शामिल होने वाले थे, उन्हें एनएसजी, एसपीजी ने संभाल लिया। मजिस्ट्रेट, पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया । गंगा के घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी। शहर से लेकर महाकुंभ मेले तक के संदिग्धों की जांच की जा रही है। मंगलवार को संगम में 75 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Nagar Nikay Election:  नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
Next: Gold Rate today: सोना पहली बार 84,000 रुपये के पार, 36 दिन में 8,161 रुपये महंगा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.