Mahakumbh 5th time fire : पुलिस-फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया
Mahakumbh 5th time fire : महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार सेक्टर 8 के कई पंडाल जलकर राख हो गए। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। महाकुंभ में 30 दिन में आग लगने की यह पांचवीं घटना है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी ने दी जानकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर में आठ टेंटों में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
आग पहले कब लगी थी?
इससे पहले 15 फरवरी को महाकुंभ में आग लग गई थी और सेक्टर 18 और 19 के कई पंडाल इसकी चपेट में आ गए थे। इसके अलावा 7 फरवरी को शंकराचार्य मार्ग पर संत हरिहरानंद के पंडाल में आग लग गई थी। उस समय 20 से 22 पंडाल जलकर राख हो गए थे। इससे पहले 30 जनवरी को सेक्टर 22 में आग लगने की घटना हुई थी।
Mahakumbh 5th time fire:- 20 मिनट में कई पंडाल नष्ट होने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पहली आग 19 जनवरी को लगी थी।इस बीच करीब 180 कॉटेज जल गए। आग लगने की घटना गैस रिसाव के कारण हुई थी।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
