23 फरवरी तक 67 ट्रेनें रद्द, फ्लाइट में गंगामाई की जय
Mahakumbh 2025 : आज महाकुंभ का 42वां दिन है। मेले में अब 3 दिन बचे हैं। बीते वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। संगम की ओर जाने वाली सड़कें आधी रात से ही श्रद्धालुओं से भरी पड़ी हैं। शनिवार को 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
पार्किंग में धमाके के बाद कार में लगी आग
महाकुंभ के लिए आने वाले वाहनों के लिए झांसी के बदरा सोनौती गांव की खदानों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां खड़ी एक कार में शुक्रवार आधी रात के करीब आग लग गई। कार में एक छोटा सिलेंडर रखा हुआ था जो फट गया। कार में सो रहा व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।

सरकार ने कहा कि आज दुनिया में 120 करोड़ सनातनियां हैं। इनमें से 50% ने संगम में स्नान किया है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ को पार कर जाएगी। मेला क्षेत्र के बाहरी इलाके में भारी ट्रैफिक जाम है।
बाहर से आने वाले वाहनों को रोका
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के सभी सात प्रवेश बिंदुओं पर बाहर से आने वाले वाहनों को रोका जा रहा है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, “सभी सात प्रवेश बिंदुओं पर यातायात को संभालने के लिए एक-एक अधिकारी तैनात किया गया है।
Read More:-Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
10-12 किमी तक चलना पड़ेगा
कार को शहर के बाहर पार्किंग में खड़ा करना पड़ा। यहां से दूरी 10 से 12 किमी है।
प्रवेश बिंदु पर रुके भक्तों को कम से कम 10-12 किमी तक चलना होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बसें,
ई-रिक्शा,
ऑटो और पंडाल रिक्शा चल रहे हैं।
हजारों की संख्या में बाइक सवार भी यात्रियों को ले जा रहे हैं।
लेकिन वे सभी अपनी मर्जी से किराया वसूल रहे हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे
सीएम योगी आज भी प्रयागराज में ही रहेंगे।
गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज महाकुंभ में पहुंचेंगे।
